बॉलीवुड

एक दूसरे पर जान छिड़कती हैं बॉलीवुड की ये जोड़ियां, ऑनस्क्रीन किया रोमांस, लेकिन असल में है BFF

BFF यानि बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर, ये शब्द आप ने युवाओं के मुंह से कई बार सुना होगा। बेस्ट फ्रेंड वह होता है जिसके लिए हम कुछ भी करने को तैयार होते हैं। उसके साथ हमारी खूब बनती है। हम उसके हर सुख दुख का हिस्सा बनते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कुछ ऐसे कपल्स हैं जो आपस में बेस्ट फ्रेंड हैं।

ये जोड़ियां ऑनस्क्रीन भले रोमांस कर चुकी हैं, लेकिन रियल लाइफ में एक दूसरे की ब्रेस्ट फ्रेंड हैं। कहते हैं लड़का-लड़की कभी आपस में दोस्त नहीं बन सकते। लेकिन इन फिल्मी सितारों ने इस कहावत को गलत साबित कर दिया।

1. शाहरुख खान और जूही चावला

हर कोई ये जरूर जानता है कि काजोल और शाहरुख की जोड़ी बेस्ट है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख खान और जूही चावला (Shahrukh Khan And Juhi Chawla) भी आपस में गहरे दोस्त हैं। ‘यस बॉस’ फिल्म का हिस्सा रही ये जोड़ी IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की को-ओनर्स के रूप में मालिक भी है।

जब आर्यन खान ड्रग्सकेस में थाने में फंस गए थे तो जूही जमानतदार के रूप में भी शाहरुख के साथ खड़ी थी। जूही ने दुख के समय शाहरुख का साथ देकर अपनी दोस्ती को साबित कर दिया था।

2. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट

गली बॉय फेम रणवीर सिंह और आलिया भट्ट (Ranveer Singh And Alia Bhatt) आपस में बेस्ट फ्रेंड हैं। वे एक दूसरे के साथ सारे सीक्रेट्स शेयर करते हैं। दोनों एक दूसरे को ‘सखी’ कहते हैं। हाल ही में कॉफी विथ करण के 7वें सीजन में दोनों के बीच की शानदार कैमेस्ट्री साफ देखने को मिली थी। यह जोड़ी जल्द ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में भी साथ दिखाई देगी।

3. भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना

‘दम लगा के हईशा’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी फिल्मों में भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना (Bhumi Pednekar And Ayushmann Khurrana) की ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इन फिल्मों को करते हुए दोनों आपस में भी गहरे दोस्त बन गए। इनकी आपस में खूब बनती है। दोनों को हाल ही में ‘BFFs With Vogue’ शो में एक-दूसरे के राज खोलते देखा गया था।

4. श्रद्धा कपूर और वरुण धवन

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन (Shraddha Kapoor And Varun Dhawan) की दोस्ती काफी पुरानी है। दरअसल दोनों बचपन से गहरे दोस्त हैं। एक बार ट्विटर पर #Ask Shraddha सेशन में एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि उनका बेस्ट फ्रेंड कौन है तो उन्होंने वरुण धवन का नाम लिया था। दोनों को हम ABCD-2 और स्ट्रीट डांसर 3D में साथ देख चुके हैं।

5. परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर

प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणिती चोपड़ा का बेस्ट फ्रेंड अर्जुन कपूर (Parineeti Chopra And Arjun Kapoor) है। एक इंटरव्यू में परिणिती ने कहा था कि अर्जुन मेरा फिल्म इंडस्ट्री का पहला दोस्त है। कोई मेरे आसपास उसके खिलाफ कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं करता है। हम को-स्टार कम और दोस्त ज्यादा हैं। हम आपस में लड़ते हैं, एक दूसरे से कुछ भी कह देते हैं, लेकिन एक दूसरे की परवाह भी करते हैं। हमारे बीच कोई फॉर्मैलिटी नहीं है।

Back to top button