दिलचस्प

सफाईकर्मी को दिल दे बैठी लेडी डॉक्टर, खुद प्रपोज कर किया निकाह, पढ़ें अनोखी लव स्टोरी

कहते हैं प्यार पर किसी का जोर नहीं चलता है। जब एक बार ये दिल किसी के लिए धड़कना शुरू करता है तो फिर वह उम्र, धर्म, जात, अमीरी गरीबी नही देखता है। आमतौर पर ये देखा जाता है कि जब कोई इंसान डॉक्टर जैसे पद पर नौकरी करता है तो अपने लिए कोई अच्छी नौकरी वाला या अमीर जीवनसाथी ही खोजता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लेडी डॉक्टर से मिलाने जा रहे हैं जिसका दिल एक सफाई कर्मचारी पर आकर अटक गया। इतना ही नहीं डॉक्टर ने उस स्वीपर से शादी भी कर ली।

सफाईकर्मी के प्यार में पागल हुई डॉक्टर

यह अनोखी लव स्टोरी पाकिस्तान से आई है। यहां ओकारा जिले के दीपालपुर में रहने वाली लेडी डॉक्टर किश्वर साहिबा ने अपने ही अस्पताल में काम करने वाले सफाई कर्मचारी शहजाद से निकाह कर लिया। अब ये शादी ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हर किसी के दिमाग में बस यही सवाल चल रहा है कि आखिर इतनी सुंदर और अमीर डॉक्टर ने एक सफाई कर्मी में ऐसा क्या देखा जो उस से निकाह कर लिया।

डॉक्टर किश्वर ने ‘मेरे पाकिस्तान’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपनी लव स्टोरी साझा की। उन्होंने बताया कि वह जहां काम करती थी वहां शहजाद कभी चाय देने तो कभी सफाई करने उनके केबिन में आया करता था। उन्हें शहजाद की पर्सनैलिटी बड़ी अच्छी लगी। उसका बात करने का तरीका बड़ा सभ्य था। वह हमेशा नीची निगाहें कर बात करता था। डॉक्टर को उसकी यही खूबियां भा गई।

डॉक्टर ने किया प्रपोज और हो गई शादी

डॉक्टर के अनुसार शहजाद को देख ऐसा कहीं से भी नही लगता था कि वह एक सफाई कर्मचारी है। इसलिए वह डॉक्टर ही थी जिसने सबसे पहले प्रपोज किया था। पहले तो शहजाद को यकीन नही हुआ कि डॉक्टर उसने शादी करना चाहती है। लेकिन फिर कुछ मुलाकातें और दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया।

डॉक्टर बताती हैं कि एक सफाई कर्मचारी से शादी करने की वजह से लोग उन्हें बहुत ताने मारने लगे। ऐसे में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। अब वह अपना खुद का एक क्लीनिक ओपन करने की योजना बना रही हैं। शहजाद का भी उन्हें फुल सपोर्ट मिल रहा है। कपल का एक ‘किश्वर विलेज व्लॉग’ नाम का एक यूट्यूब चैनल भी है। यहां दोनों अपने विडियो बनाकर साझा करते रहते हैं। आप इस जोड़े की पूरी लव स्टोरी इस वीडियो में देख सकते हैं।

यहां देखें कैसे डॉक्टर को हुआ सफाईकर्मी से इश्क

Back to top button