विशेष

जानें आज का गुड लक: तांत्रिक प्रयोगों से मुक्त होने के लिए अपनाएँ यह उपाय इस विशेष मुहूर्त में

आज वृहस्पतिवार के दिन दिनांक 24.08.2017 को भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया पड़ रही है। आज के दिन हिन्दू धर्म के अनुसार वराह जयंती का पर्व मनाया जायेगा। हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु के दशावतारों में से यह वराह तीसरा अवतार है जो भाद्रपद में शुक्लपक्ष की तृतीया को अवतरित हुए थे। भगवान विष्णु ने यह अवतार ऋषि कश्यप और माता दिति के पुत्र हिरण्याक्ष का वध करने के लिए यह अवतार लिया था।

पृथ्वी को निकाला था रसातल से बाहर:

वराह अवतार में भगवान विष्णु ने पृथ्वी को अपने दांतों पर रखकर रसातल से बाहर निकाला था। उन्होंने पृथ्वी को समुद्र के बाहर स्थापित कर दिया और धर्म की रक्षा के लिए हिरण्याक्ष का वध भी किया। आज के दिन का हिन्दू धर्म में ख़ास स्थान है। आज के दिन की गयी विशेष पूजा से बुरी शक्तियों तथा तांत्रिक प्रयोगों से मुक्ति मिलती है। आज के दिन आराधना करने से सोया हुआ भाग्य भी जग जाता है।

पूजन विधि:

आज वृहस्पतिवार का दिन है और यह दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और वराह अवतार भी भगवान विष्णु का ही रूप हैं, इसलिए इसका महत्व आज के दिन और बढ़ जाता है। वराह अवतार का आज के दिन विधिवत षोडशोपचार पूजन करें। सबसे पहले घी का दीपक जलाएं और मोगरे का धूप दिखाएँ। हरिद्रा से तिलक करके पीले फूल अर्पित करें और गुड़-चने का भोग लगायें। तत्पश्चात निम्न मंत्र का 108 बार जाप करें और बाद में गुड़-चने को प्रसाद के रूप में बाँट दें।

 

विशेष मंत्र:

ॐ वं वराहाय नम: ॥

पूजन मुहूर्त प्रातः

11:06 से दिन 12:19 तक।

अभिजीत मुहूर्त:

दिन 11:57 से दिन 12:48 तक।

अमृत काल:

प्रातः 06:50 से प्रातः 08:26 तक।

वर्जित यात्रा महूर्त:

दिशाशूल – दक्षिण। नक्षत्रशूल – उत्तर। राहुकाल वास – दक्षिण। अतः उत्तर व दक्षिण दिशा की यात्रा टालें।

शुभ रंग:

बादामी।

शुभ दिशा:

पूर्व।

शुभ समय:

शाम 18:24 से शाम 19:51 तक।

शुभ मंत्र:

ॐ धृतसूकररूपकेशवाय नम: ॥

शुभ टिप्स:

जीवन में व्यावसायिक सफलता पानें के लिए आज के दिन किसी मंदिर में पीले रंग के फल चढ़ाएं।

जन्मदिन के लिए शुभ:

जीवन के दुर्भाग्य से मुक्त होने के लिए आज किसी विष्णु मंदिर में चना दाल दान करें।

एनिवर्सरी के लिए शुभ:

अगर परिवार में सुख-शांति में कमी है तो आज के दिन दंपति विष्णु मंदिर में केसर चढ़ाये, इससे पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

Back to top button