राशिफल

राशिफल: आज इन 6 राशिवालों का हो सकता है भाग्योदय, जब की 4 को करना सकता है परेशानी का सामना

24 अगस्त 2017, गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 24 August 2017.

राशिफल 24 अगस्त 2017 ( Rashifal 24 August 2017 )-

rashifal 24 august 2017, आज का राशिफल, 24 अगस्त राशिफल, दैनिक राशिफल

मेष (Aries):

आज आपको कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। आपको किसी प्रकार के बदलाव करने पड़ सकते है लेकिन ये बदलाव आपके लिये सही निर्णय साबित होगा। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान होगा। अधूरे कार्य कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना ना बनाएं वरना उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

वृषभ (Taurus):

पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा गुस्सैल बना सकता है। आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। वो अपने दिल से आपका हित चाहते हैं और आपको अच्छी सलाह देंगे। आप इस बात को लेकर अपने दोस्त से सलाह जरूर करें। इससे अंत में आपको ही लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें।

मिथुन (Gemini):

आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। आप की निर्णय शक्तिमजबूत होगी। दूसरों की देखा देखी न करें। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। निवेश कर सकते हैं। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

कर्क (Cancer):

आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा, सब कुछ ठीक होते हुए भी मन में अरुचिकर लगेगा। कार्य स्थल पर विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। आज काम का प्रेशर बहुत ज्यादा रहेगा, इसके बाद भी आप अपनी सूझ-बूझ से बिना तनाव के काम करेंगे।

सिंह (Leo):

आज वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है। आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

कन्या (Virgo):

सकारात्मक विचारों के ज़रिए समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। वाणी पर संयम रखे। पारिवारिक मामलों में सचेत रहें। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे, शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।

 

6 राशियों का आज का राशिफल –

rashifal 24 august 2017, आज का राशिफल, 24 अगस्त राशिफल, दैनिक राशिफल

तुला (Libra):

आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। धर्म-आस्था में वृद्धि होगी। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगीं।

वृश्चिक (Scorpio):

आज भूमि, जायदाद सम्बन्धी मामले में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। राजकाज से सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य से लाभ होगा। आज नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी, प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखी होगा। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेगा। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे।

धनु (Sagittarius):

मित्रों से सुख मिलेगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। परिवार में सामंजस्य बनेगा। परिजनों के प्रयासों से वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। नए सौदे अभी न करें। शुभ समय का इंतजार करें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धन का आगमन होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताकत और कमजोरियों को जान सकेंगे।

मकर (Capricorn):

आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार से खुशी मिलेगी। धन का लाभ होगा। मित्रों से स्नेह बढेगा। सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार होगा। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन पर खर्च संभव है। अपने व्यवहार से अधिकारियों से नजदीकियां बढ़ाने में सफल रहेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। बातचीत में संतुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ (Aquarius):

अच्छे कार्य में धन खर्च होगा। निर्माण कार्य से लाभ होगा। आज योजनाओं के फलीभूत होने से आपका मन प्रसन्न होगा आपकी मेहनत, लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा। कई चीजें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। इस समय आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। परिवार में प्रसन्नता होगी।

मीन (Pisces):

पराक्रम में वृद्धि होगी। राजनीति में प्रोत्साहन होगा। शारीरिक सुख मिलेगा। आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इन अवसरों को हाथ से ना जाने दें। इन सफलताओं से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। मनोबल बढेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आत्मिक संतोष रहेगा।अपनी परेशानियाँ उनसे बांटने में हिचकिचाएँ नहीं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

Back to top button