स्वास्थ्य

अगर आप भी परेशान हैं पुरानी कब्ज से चिंता छोड़ अपनाएँ ये आसान घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा लाभ

इंसान को अपने जीवन में कई तरह की शारीरक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें से कुछ बहुत ज्यादा गंभीर बीमारी होती है तो कुछ साधारण बीमारी, जो लगभग हर किसी को होती है। हालांकि समय पर इलाज से इससे पूरी तरह से मुक्ति पायी जा सकती है। इनमें से ही एक बमारी है कब्ज। यह एक बहुत ही आम समस्या है, जिससे हर दूसरा आदमी परेशान रहता है। कब्ज की समय गलत खान-पान, पानी की कमी और रात को खाना खाने के बाद तुरंत सो जाने की वजह से होता है. home remedies for constipation.

कब्ज का इलाज सही समय पर है बहुत जरुरी:

इस वजह से पेट अच्छे से साफ़ नहीं होता है और अफारा और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। सही समय पर कब्ज का इलाज ना करने पर यह बबासीर और पेट के अल्सर का कारण भी बन जाता है। कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर पेट के अल्सर से मुक्ति पायी जा सकती है। आइये आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में जो आपके पुराने से पुराने कब्ज को पल भर में ठीक कर देता है।

कब्ज से मुक्ति पाने के लिए अपनाएँ ये:

*- अमरुद:

अमरुद पेट के लिए बहुत ही अच्छा फल होता है। यह आपके पेट को साफ़ करने में मदद करता है। हर रोज सुबह-सुबह अमरुद के साथ सेंधा नमक लगाकर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। रात को अगर खाना हो तो रात के खाने से पहले ही अमरुद खाएं, खाना खाने के बाद अमरुद खाने से कब्ज की समस्या और बढ़ जाती है।

*- छुआरा:

जो लोग कब्ज की पुरानी बिमारी से ग्रस्त हैं, उन्हें हर रोज छुआरा खाना चाहिए। हर सुबह तीन से चार छुआरों को खाने के बाद गर्म पानी पिएं। ऐसा करने से आपका पेट पूरी तरह साफ़ हो जायेगा। रात को सोते समय आप छुआरे वाला दूध भी पी सकते हैं।

*- निम्बू:

कब्ज में निम्बू बहुत ही फायदा करता है। हर रात सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक निम्बू का रस मिलायें और उसका सेवन करें। ऐसा करने से सुबह पेट अच्छे से साफ़ हो जायेगा और आप तरोताजा भी महसूस करेंगे। हर रोज इसका इस्तेमाल करने से कब्ज से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जायेगा।

*- सेब:

सेब में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होता है, यह पेट साफ़ करने में मदद करता है। कब्ज की समस्या से परेशान व्यक्ति को हर सुबह खली पेट एक सेब का सेवन करना चाहिए।

*- बेकिंग सोडा:

रात को सोने से पहले एक चौथाई कप गुनगुने पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पिएं। जब आप सुबह उठेंगे तो आपका पेट बिना किसी परेशानी के अच्छी तरह साफ़ हो जायेगा। कुछ दिन ऐसा ही करने से कब्ज हमेशा के लिए दूर हो जायेगा।

Back to top button