दिलचस्प

सुंदर हसीना को हुआ अधेड़ उम्र के दूल्हे से प्यार, सरेआम Kiss कर बोली- I Love You.. देखें Video

जब भी घर में किसी लड़के की शादी की बात निकलती है तो वह सुंदर दुल्हन के सपने देखने लगता है। सिर्फ लड़का ही नहीं बल्कि उसके घरवाले भी अपने लिए एक खूबसूरत बहू तलाशते हैं। हालांकि आज के जमाने में सुंदर लड़कियों के नखरे बड़े होते हैं। वह आसानी से किसी की दुल्हनियाँ नहीं बनती है। ऐसे में अच्छे खासे हैंडसम लड़कों को भी एवरेज सी दिखने वाली लड़की संग शादी कर सेटल होना पड़ता है।

दूल्हा-दुल्हन कि अजीब जोड़ी हुई वायरल

हालांकि कई बार सुंदर-सुंदर लड़कियां भी अपने लिए ऐसे-ऐसे दूल्हे ढूंढ लेती है जिसे देख सिंगल लोगों का दिमाग खराब हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस अतरंगी जोड़ी को ही देख लीजिए। यहां दुल्हन तो दिखने में एकदम चांद का टुकड़ा है। लेकिन उसका दूल्हा दिखने में काफी बूढ़ा और अजीब है। उसे देख ऐसा लगता है मानो लड़की उसकी दुल्हन नहीं बल्कि बेटी है।

दुल्हन को अपने दूल्हे के लुक से जरा भी फर्क नहीं पड़ता है। वह अपनी शादी में बेहद खुश दिखाई देती है। इतना ही नहीं वह दूल्हे को प्यार से आई लव यू भी कहती है। इसके बाद दूल्हा भी खुश होकर आई लव यू टू बोलता है। हद तो तब हो जाती है जब दुल्हन अपने अतरंगी दूल्हे को प्यार से चूमती है। यह देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है।

लोग दूल्हे से बोले- कौन सा व्रत रखा था अंकल?

यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। हर कोई दूल्हे की अच्छी किस्मत से जल रहा है। वह दूल्हे से पूछ रहे हैं कि ‘आप ने ऐसी हसीन दुल्हन पाने के लिए कौन सा व्रत रखा?’ वहीं कुछ लोग कहने लगे कि ‘इसने जरूर 16 सोमवार का व्रत रखा होगा।’ फिर एक कमेंट आता है ‘घोड़ों को नहीं मिल रही घास, गधे कहा रहे च्यवनप्राश’। एक और बंदा लिखता है ‘ये दूल्हा तो बहुत अच्छी किस्मत लेकर आया है।’ बस ऐसे ही और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें हसीन दुल्हन, बूढ़ा दूल्हा

वैसे आप लोगों को दूल्हा और दुल्हन की ये अनोखी जोड़ी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। बताते चलें कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ये सच में दूल्हा-दुल्हन है या इस वीडियो को बस कॉमेडी के उद्देश्य से बनाया गया है।

Back to top button