राशिफल

Rashifal 6 September: मंगलवार का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा तरक्की से भरा, व्यर्थ चिंता छोड़ दें

हम आपको मंगलवार 6 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 6 September 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

घर परिवार की जरूरतों को आप ठीक समय पर पूरा कर सकते हैं। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव हैं। पिता के सहयोग से आप अपने खास कार्य पूरे करेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। आपकी रचनात्मकता में आज वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार में तरक्की होने की उम्मीद है। लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो सकता है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यदा घमंड से नुकसान आप को ही होगा। आप पूरा दिन थोड़े से भावुक रहेंगे। आप जो भी करेंगे पूरे मन से करेंगे और इसीलिए आपको सफलता जरुर मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पार्टनर की किसी बात पर मूड खराब हो सकता है। मौसमी बीमारियों से बचें। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक उर्जा के साथ कार्य करेंगे। विवेक से काम लेने पर सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए आज का दिन प्रगतिदायक रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का धीरे-धीरे हल निकालने में सफल रहेंगे। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनाएं। पैसों से जुड़ी उथल-पुथल रहेगी। आज आप बोलने में ध्यान रखें। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक कामों में कुछ अवरोध आएगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

योजनाओं के फलीभूत होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज अपनी वाणी को किसी के लिए कठोर न करें। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं और अपनी संभावनाओं को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं। कोई पुराना उधार आपको टेंशन दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन उत्साहपूर्ण रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप कठिनाई और चुनौतियों को पार करते हुए आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। आज किसी से वाद-विवाद न करें। शत्रु पक्ष से आज सावधान रहें। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। हालांकि ये बड़ी चिंताएं नहीं होंगी। लेन-देन और निवेश से जुड़े मामलों में संभलकर रहना होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किए गए किसी निवेश का फायदा आपको आने वाले दिनों में हो सकता है। धन संचय करने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। आय के स्त्रोत में वृद्धि का योग बना हुआ है, लेकिन इसके लिए अधिक प्रयास करने होंगे। आज अहंकार और क्रोध से दूर रहें। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। मन में रोमांस को लेकर टेंशन हो सकती है। दैनिक कार्य नियमित होंगे।

hanuman ji

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कई मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। मेहनत का फल भी आपको नहीं मिल पाएगा। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनती दिख रही है। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की कोशिश करें। अधिक उत्साह की स्थिति से बचें। भटकाव की स्थिति न बननें दें। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। किसी असहाय की मदद करने से खुशी प्राप्त होगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज राजनीतिक क्रिया-कलापों में सक्रियता काफी तेज होगी। वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। इस दिन आलस का त्याग करें और मिलने वाले अवसरों पर खरा उतरने का प्रयास करें। आज धन का व्यय अधिक हो सकता है, इसे कम करने या रोकने का प्रयास करें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। स्वस्थ रहें, मस्त रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। शारीरिक अस्वस्थता सम्भव है। इस दिन धन के लेनदेने में सावधानी बरतें। तनाव की स्थित बन सकती है, इससे बचने का प्रयास करें। छिपे हुए शत्रु हानि पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को लेकर सतर्क रहें। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा और अच्छी प्रगति होगी। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी करने के लिए शुभ दिन है‌। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है इसलिए हर काम सोच-समझ कर करें। आय स्थिर रहेगी और आप भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे। आपके अपने परायों सा व्यवहार करते नजर आ सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम भी बिगड़ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

क्रोधित अवस्था आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। कार्यों की अधिकता भी रह सकती है। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। उच्‍च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्‍छा है तो यह आपके लिए बिल्‍कुल सही समय है। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च अधिक हो सकता है। आपकी तंदरुस्ती आपके घर वालों को खुशी देगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज दूसरों की सहायता करने से आपको मानसिक सुख मिलेगा। स्‍थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। घर-परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कोई झगडा भी इस बात की वजह हो सकता है जिसमें पैसे के लेनदेन से जुड़े फैसले शामिल हों। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। यात्रा से लाभ संभव है। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

आपने Rashifal 6 September 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 September 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 September 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button