दिलचस्प

Video: पार्क में जवान लड़की संग गुटरगूं करते पकड़े गए दद्दू, बोले- हम गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड हैं..

गर्लफ्रेंड बनाना हर लड़के का सपना होता है। लेकिन आज के समय में एक लड़की के पीछे दस-बारह लड़के पड़े रहते हैं। ऐसे में लड़की के पटने का चांस बड़ा ही कम होता है। इस चक्कर में कई लड़के सिंगल ही रह जाते हैं। लेकिन इन सिंगल लड़कों का खून तब और जलता है जब उनसे बड़ी उम्र के अंकल एक जवान गर्लफ्रेंड लेकर घूमते हैं।

कहते हैं जब किसी से प्यार होता है तो उसमें सामने वाले की उम्र नहीं देखी जाती है। इसलिए कई जोड़ों में एज गैप का होना बड़ा कॉमन होता है। हालांकि उम्र का यह फासला भी एक हद तक अच्छा लगता है। अब 10-15 साल का एज गैप तो फिर भी लोग सहन कर लेते हैं। लेकिन क्या होगा जब कपल के बीच 44 साल का एज गैप हो? यकीनन ऐसा कपल सिंगल लोगों की आंख में जरूर खटकेगा।

दादाजी ने पटा ली जवान गर्लफ्रेंड

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक अनोखा गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का जोड़ा बड़ा वायरल हो रहा है। बॉयफ्रेंड की उम्र 65 साल है तो गर्लफ्रेंड की 21 साल। यह दोनों पार्क में गुटरगूं करते पकड़े गए। जब कुछ युवकों ने इन्हें देखा तो ये भागने लगे। हालांकि उन्होंने इस कपल को रोक लिया। फिर जब इनसे सवाल जवाब किए तो दद्दू कहने लगे कि हम गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड है।

कुछ देर बाद जवान लड़की ने भी कहा कि हाँ ये बुजुर्ग आदमी मेरा बॉयफ्रेंड है। अब ऐसी अनोखी जोड़ी देख सिंगल लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर funtaap नाम के अकाउंट ने साझा किया है।

वीडियो देख लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे है। किसी ने कहा कि लड़की जरूर दद्दू की प्रॉपर्टी के पीछे है। तो कोई बोला कि दादाजी को लड़की पटाने की कोचिंग क्लास लेनी चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FunTaap Official 😎 (@funtaap)

वैसे कुछ लोगों ने ये भी कहा कि ये वीडियो कोई प्रैंक का हिस्सा हो सकता है। इसलिए हम भी ऊपर जितनी बातें बता रहे हैं इस वीडियो में दी गई जानकारी के आधार पर कह रहे हैं। हम इस वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग और जवान लड़की के गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड होने की पुष्टि नहीं करते हैं।

पहले भी सामने आया ऐसा मामला

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब ऐसे अधिक उम्र के फासले वाले कपल सामने आए हो। अब इस वीडियो में दिखाई दे रहे कपल को ही देख लीजिए। यहां एक 20 साल की लड़की का दिल 65 साल के बुजुर्ग पर आ गया। लड़की के अनुसार वह कॉलेज के बाद छोले कुलचे खाने जाती थी। दादाजी वहीं छोले कुलचे बेचते थे। बस इसी दौरान दोनों को इश्क हो गया और अब वे शादी करना चाहते हैं।

Back to top button