बॉलीवुड

धोनी की असली भाई बहन जीते हैं बेहद साधारण जीवन, मिलिए माही के परिवार के सभी 6 सदस्यों से

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा नाम है। क्रिकेट जगत में उन्होंने कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। जैसे साल 2011 में धोनी की कप्तानी में ही इंडिया ने वनडे विश्व कप अपने नाम किया था। लेकिन आज हम धोनी की प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ पर चर्चा करने जा रहे हैं। बहुत कम लोग धोनी के परिवार के बारे में जानते हैं। आज हम एक-एक कर उनके घर के हर सदस्य से मिलेंगे।

MS धोनी के पिता – पान सिंह

एम एस धोनी के पिता का नाम पान सिंह धोनी (MS Dhoni’s father Pan Singh) है। वह मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोडा जिले के लवली गांव के रहने वाले हैं। वे ‘MECON’ कंपनी में काम किया करते थे। अपनी नौकरी के चलते ही वे साल 1964 में रांची में शिफ्ट हुए थे। धोनी के पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेटर बने। वह उन्हें सरकारी नौकरी करते देखना चाहते थे।

इसलिए जब धोनी की रेलवे में जॉब लगी थी तो वे बड़े खुश हुए थे। हालांकि बाद में जब धोनी ने अपने क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा किया तो पिता ने उन्हें उसी रूप में स्वीकार कर लिया। धोनी ने जब भारत को 2011 में वर्ल्ड कप दिलाया था तो उनके पिता को बेटे पर बहुत गर्व था।

MS धोनी की मां – देवकी देवी

एम एस धोनी की मां का नाम देवकी धोनी (MS Dhoni’s mother Devaki Devi) है। उन्होंने धोनी को उनके सपने पूरे करने की जर्नी में हमेशा सपोर्ट किया। देवकी धोनी एक हाउस वाइफ हैं। उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ पता नहीं था। लेकिन बेटे को खेलता देख उन्हें भी इसमें रुचि आने लगी।

धोनी जब भी कोई अहम मैच खेलते हैं तो उनकी मां बेटे की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक मैच में धोनी ने अपनी जर्सी पर मां का नाम भी लिखा था। धोनी अपनी मां के बेहद करीब हैं।

MS धोनी की बड़ी बहन – जयंती गुप्ता

एम एस धोनी की बहन का नाम जयंती गुप्ता (MS Dhoni’s sister Jayanti Gupta) है। जयंती ने धोनी के क्रिकेटर बनने में अहम भूमिका निभाई है। पूरे परिवार में एक वही थी जो धोनी के क्रिकेटर बनने के सपने को फूल सपोर्ट करती थी।

जयंती ने धोनी के करियर को पंख देने में आर्थिक और मानसिक दोनों ही हेल्प की। जयंती पेशे से एक इंग्लिश टीचर हैं। वह शादीशुदा भी हैं। उनके पति का नाम गौतम गुप्ता है।

MS धोनी के बड़े भाई – नरेंद्र सिंह

एम एस धोनी के बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni’s brother Narendra Singh Dhoni) है। वह पेशे से एक राजनेता हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में वह समाजवादी पार्टी से जुड़े थे।

वह उम्र में एम एस धोनी से दस साल बड़े हैं। उनके फ़ेसबुक पर दस हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। धोनी के क्रिकेटर बनने से पहले ही उन्होंने घर छोड़ दिया था।

MS धोनी की पत्नी – साक्षी रावत

एम एस धोनी ने साक्षी रावत से साल 2010 में शादी की थी। साक्षी मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। उनकी धोनी से मुलाकात भी एक होटल में हुई थी। तब वह रीसेप्शनिस्ट थी। धोनी जब होटल में रुकने आए तो वह उन्हें पहचान नहीं पाई थी और उनका पहचान पत्र मांग लिया था। फिर इनकी लव स्टोरी शुरू हुई और ये हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

MS धोनी की बेटी – जीवा धोनी

ms dhoni

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत शादी के 5 साल बाद 6 फरवरी 2015 को बेटी जीवा के पेरेंट्स बने। जीवा सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। उन्हें पापा के कई मैचों में चीयर करते हुए भी देखा जा चुका है। धोनी अक्सर बेटी संग तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

ms dhoni with family

Back to top button