बॉलीवुड

गणपति दर्शन के लिए एकता कपूर के घर लगा सितारों का जमावड़ा, सजधज कर शामिल हुए ये TV स्टार्स

टीवी इंडस्ट्री की क्वीन और फिल्म निर्माता एकता कपूर ने हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा का ग्रैंड वेलकम किया जिसमें टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान हर कोई सजा धजा खूबसूरत नजर आया और एकता कपूर का घर मेले की तरह भर गया। बता दे एकता कपूर ने अपने घर कृष्ण निवास पर इन सारे सितारों को इनवाइट किया था जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में है। तो आइए देखते हैं इस खास मौके की कुछ चुनिंदा तस्वीरें..

ekta kapoor

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि जाने-माने अभिनेता करण कुंद्रा डेशिंग अंदाज में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह काफी हैंडसम दिखाई दिए। बता दें जैसे ही सितारे एकता कपूर के घर में इंटर कर रहे थे तो एकता कपूर वह खड़ी सभी का स्वागत कर रही थी।

ekta kapoor

इस दौरान मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हर किसी का ध्यान खींचा। मौनी बेहद खूबसूरत लग रही थी। वही बेज कलर का खूबसूरत प्रिंटेड लहंगा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

ekta kapoor

इसके अलावा मशहूर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को भी एकता कपूर के घर स्पॉट किया गया। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस दौरान वह व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

ekta kapoor

इसके अलावा जानी-मानी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने भी इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान वह पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहने में नजर आ रही थी जिसमें वह बेहद ही हसीन दिखी। बता दें क्रिस्टल को मशहूर सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ के लिए जाना जाता है।

ekta kapoor

इसके अलावा जानी मानी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी नजर आई। इस दौरान रिद्धि ने प्रिंटेड धोती स्टाइल लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। दिलचस्प बात यह है कि, रिद्धि का लुक बाकी अभिनेत्री से काफी अलग था और वह इस दौरान काफी स्टाइलिश भी दिखाई दे रही थी।

ekta kapoor

उर्वशी ढोलकिया ने भी अपने अलग अंदाज से फैंस का ध्यान खींचा। इस दौरान उर्फी ब्लू कलर के सिल्क सूट में नजर आई जिसमें हर कोई उन्हें देखता रह गया। वहीं करिश्मा तन्ना इस दौरान व्हाइट कलर का पंजाबी लुक वाला सूट पहने नजर आई थी। इस दौरान करिश्मा स्टनिंग लगी।

ekta kapoor

इसके अलावा मशहूर अभिनेता धीरज धूपर ब्लैक कलर के पठानी सूट में नजर आए। बता दे धीरज धुपर को पॉपुलर शो ‘कुंडली भाग्य’ के लिए जाना जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। इसके अलावा साक्षी तंवर गोद ली हुई बेटी के साथ स्पॉट हुई।

इसके अलावा गणपति दर्शन के लिए एकता कपूर के पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र कपूर, उनके भाई तुषार कपूर भी नजर आए। इसके अलावा जाने-माने एक्टर प्रेम चोपड़ा को भी एकता कपूर के घर स्पॉट किया गया।

Back to top button