अध्यात्म

अगले महीने इन राशियों की झोली खुशियों से भर देंगे मंगलदेव, चमकेंगे आपकी किस्मत के तारे

ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से हम अपने जीवन के कई राज जान सकते हैं। यह ग्रहों की स्थिति और हमारी राशि के आधार पर भविष्य में होने वाली चीजों की सूचना देता है। इसके अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका अच्छा या बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ग्रहों का सेनापति कहलवाने वाला मंगल 16 अक्टूबर को अपनी राशि बदल रहा है। वह इस दिन मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसका तीन विशेष राशियों पर शुभ असर देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि

मंगल ग्रह 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में गोचर कर रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को मंगल के राशि बदलने का सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इनकी मासिक आय में काफी अधिक वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नई नौकरी मिल सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। इन्हें कहीं से अचानक बड़े धन की प्राप्ति होगी। कहीं अटका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात धन कमाने के नए अवसर खोल देगी। घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि आएगी। कोर्ट कचहरी के मामले आसानी से निपट जाएंगे।

कर्क राशि

मंगल ग्रह का गोचर कर्क राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। 16 अक्टूबर से इनकी किस्मत के तारे बुलंद हो जाएंगे। यह अपने भाग्य के दम पर बहुत सारे काम आसानी से और बिना किसी बाधा के पूर्ण कर लेंगे। इन्हें मेहनत कम करनी पड़ेगी और फल अपने आप ही मिल जाएगा। यह अक्टूबर माह में नए मकान या नए वाहन का सुख भोग सकते हैं।

नौकरी करने वाले जातकों को किसी बड़ी कंपनी में जॉब का अच्छा ऑफर मिल सकता है। यदि कोशिश करें तो विदेश में भी अच्छी नौकरी मिल सकती हैं। जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें अपने व्यापार में विस्तार करने के कई मौके मिलेंगे। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि

मंगल का राशि बदलना सिंह राशि के जातकों को धनलाभ देगा। 16 अक्टूबर के बाद आपके जीवन में पैसों की आवक लगातार बढ़ते ही जाएगी। आपको पैसा कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। आप आर्थिक रूप से बहुत मजबूत बन जाएंगे। घर में सुख और शांति का माहौल देखने को मिलेगा। पति पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे।

पुरानी बिमारियों से छुटकारा मिलेगा। जिन जातकों की शादी में अड़चनें आ रही है वह जल्दी दूर हो जाएगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता देखने को मिलेगी। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो यह सही समय होगा। जल्द कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्य होंगे। भगवान में आस्था बढ़ेगी।

Back to top button