बॉलीवुड

जब सजधज कर लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंची ऐश्वर्या, टिकीं रह गई लोगों की नजर : Photos

देशभर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस उत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है। हर सेलेब्स अपने घर में गणपति बप्पा को विराजित करते हैं। इसके अलावा वे प्रसिद्ध मंदिरों में बप्पा के दर्शन के लिए जाते हैं। वही मुंबई के जाने-माने मंदिर लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए तो कई बॉलीवुड सेलेब्स की भीड़ उमड़ पड़ती है।

aishwarya

इसी बीच हम बताने जा रहे हैं ऐश्वर्या राय की कुछ ऐसी खूबसूरत तस्वीरों के बारे में जब वह लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने लाल साड़ी रंग में हर किसी का ध्यान खींचा था। इतना ही नहीं बल्कि जब उन्होंने गणपति के पैरों में लगे सिंदूर को उठाकर अपनी मांग भरी थी तो हर कोई उन्हें देखता रह गया था। एक बार फिर ऐश्वर्या की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए देखते हैं ऐश्वर्या की इन खूबसूरत तस्वीरों को…

aishwarya

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना ऐश्वर्या जहां भी जाती है वहां कहर ढाती हैं। इसी बीच जब वह लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंची तो इस दौरान हर किसी की निगाह उन पर टिक गई। मांग में लाल सिंदूर माथे पर लाल बिंदी और सिंपल लाल रंग की साड़ी में उन्होंने हर किसी पर कहर ढाया।

aishwarya

देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या सिर पर पल्लू लिए लाल बाग के बप्पा के दर्शन करती नजर आ रही है। वह जैसे ही दर्शन के लिए पहुंची तो उन्होंने बप्पा के पैरों से सिंदूर उठाकर अपने मांग में भर लिया जो देखना वाकई बहुत खूबसूरत नजारा था।

aishwarya

बता दे ऐश्वर्या राय हर साल गणेश उत्सव के दौरान लाल लाल बाग के गणपति जी के दर्शन करने के लिए पहुंचती है। हालांकि लॉकडाउन के दौरान कई सेलेब्स ऐसा नहीं कर पाए लेकिन एक बार फिर यहां पर भीड़ देखने को मिली।

aishwarya

तस्वीरों के जरिए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या धार्मिक कार्य में काफी आस्था रखती है।वह दुर्गा उत्सव के दौरान भी कई जगह पर दर्शन करने के लिए पहुंचती है। इस दौरान ऐश्वर्या की सादगी देखने लायक रहती है।

aishwarya

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह दिखाई दे रही है। इस दौरान वह भगवान गणेश के चरणों में माला अर्पित करती भी नजर आई।

aishwarya

बता दें, ऐश्वर्या ने अभिषेक से 20 अप्रैल साल 2007 को शादी रचाई थी। इससे पहले दोनों ने करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपने करियर में ‘गुरु’, ‘कुछ ना कहो’, ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ जैसी फिल्में की है जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। वहीं शादी के बाद इन दोनों ने ‘रावण’, ‘सरकार राज’ जैसी फिल्मों में काम किया।

aishwarya

बात की जाए ऐश्वर्या के वर्कफ़्रंट के बारे में तो वह जल्दी ही फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन’ में नजर आएगी। इस फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है। इस फिल्म में ऐश महारानी के किरदार में नजर आएंगी। इसके पोस्टर पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे थे। फैंस भी उनकी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। बता दें, ये फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।

Back to top button