Trending

मासिक राशिफल सितंबर: इस महीने इन 6 राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, प्रगति पथ पर आगे बढ़ेंगे

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की सितंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको सितंबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal September 2022

Aries

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वालों के लिए इस महीने सभी चीजें सहज गति से आगे बढ़ेंगी और घर पर या काम के दौरान आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी। लोन के लिए अप्लाई करने वालों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है। आप में हिम्मत आत्मविश्वास और आशा का संचार रहेगा। परिजनों के साथ घूमने फिरने तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।

प्यार के विषय में : इस महीने जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।

करियर के विषय में : शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपको स्फूर्ति महसूस होगी। ताजगी भरा महीना रहेगा।

Taurus

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार होगा, लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी धार्मिक संस्थान से जुड़ने के आसार भी नजर आ रहे हैं। आपको अपने स्वभाव में काफी संयम और सहनशीलता रखने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से आप काफी सबल रहेंगे। आपकी सूझ-बूझ व निर्णयशक्ति अच्छी रहेगी। जिसका कहीं न कहीं फायदा आपको मिल सकता है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में रोमांस के साथ साथ थोड़ी सी परेशानी भी होंगी क्योंकि एक दूसरे को समझने के बीच में बाधा आएगी।

करियर के विषय में : नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, संपत्ति का विस्तार हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है, अत: अच्छे से अपना ख्याल रखें।

Gemini

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस माह आप उत्कृष्ट पारिवारिक जीवन बिताते रहेंगे और आराम का आनंद लेंगे। आपके और आपके प्रियजनों के बीच सुखद आदान-प्रदान होने की संभावना है। पैतृक सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। दूसरे सप्ताह में आपके काम की गति कुछ धीमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स आपके प्रति सम्मान की भावना रखेंगे। मित्र और सहयोगी आपके अच्छे व्यवहार से बहुत प्रभावित रहेंगे। कर्ज लेने से बचना होगा।

प्यार के विषय में : अविवाहित जातक अपने प्यार को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।

करियर के विषय में : भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : महीने के मध्य आप बीमार पड़ सकते हैं या शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं।

Cancer

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कार्यस्थल पर काम बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलेगा। ऑफिस में आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान पर हावी हो सकती हैं। आप अपने काम और व्यापार के दायरे को बढ़ाने के लिए रास्ते तलाश सकते हैं। अपनों पर बेवजह की शंका करने से बचना चाहिए। अनावश्यक धन खर्च होने के योग बन रहे हैं इसलिए खर्चों पर अंकुश लगाकर रखना होगा।

प्यार के विषय में : प्रेम प्रसंग में कोई विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है।

करियर के विषय में : जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है।

हेल्थ के विषय में : इस माह स्वास्थ्य के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता होगी।

Leo

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

साझेदारी के व्यवसाय में आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। आपकी मेहनत से कमाए गए पैसे किसी ऐसी चीज या सेवा पर बर्बाद होने के चांस होते हैं, जिसकी आपको जरूरत नहीं है। पुराने झगड़े का निपटारा हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आर्थिक परेशानियों के चलते भविष्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में अपनी कर्मचारी व सहयोगियों पर किसी भी प्रकार का भरोसा ना करें।

प्यार के विषय में : प्रेमी को आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें तो अपनी गलती मानकर उन्हें मना लें।

करियर के विषय में : मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए कोई नई योजना कामयाब रहेगी।

हेल्थ के विषय में : उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। बीपी के रोगी भी सावधानी बरतें।

Virgo

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस महीने कन्या राशि वालों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। वह आपको नुकसान पहुचांने की कोशिश करेंगे। आपको पहले से योजना बनानी चाहिए और अपनी आवश्यकताओं को सावधानीपूर्वक देखना चाहिए। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। खुदरा व्यापारियों के लिए यह महीना आय के नये स्तोत्र विकसित करने वाला है। युवाओं को संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं।

करियर के विषय में : अटका हुआ पैसा मिल जाएगा। कारोबार व्यवस्थित होगा।

हेल्थ के विषय में : आरोग्य एकदम अच्छा रहेगा। पुरानी बिमारी में राहत मिल सकती है।

Libra

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस माह आपके पारिवारिक सदस्यों के बीच विवाद हो सकता है। इसलिए वाणी पर संयम रखें। जिनका जन्मदिन इस महीने है उनको परिवार की ओर से मनचाहा उपहार मिल सकता है। छोटे भाई की संगति पर पैनी निगाह रखें। बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अधिकतर समय आध्यात्मिक धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा।

प्यार के विषय में : आपका लव पार्टनर आपसे नाखुश रहेगा और आपस में बहस भी हो सकती हैं।

करियर के विषय में : इस महीने कारोबार में नई सफलता उपलब्धियां आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं।

हेल्थ के विषय में : बच्चों का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

Scorpio

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। लंबे समय से फंसे हुए धन को निकालने के लिए प्रयास करते दिखेंगे। कारोबारी गतिविधियां सामान्य रहेगी। सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। व्यवसाय को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद स्नेह पाकर आप प्रगति पथ पर आगे बढ़ेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ़ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां आयेंगी। लेकिन आप अपने मेहनत व परिश्रम द्वारा उनका हल निकाल लेंगे।

हेल्थ के विषय में : मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Sagittarius

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस माह अधिकारी वर्ग का विश्वास आपके ऊपर बढ़ेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा। मैनेजमेंट व ला फील्ड के छात्रों के लिए आज समय अनुकूल है। आप अपनी आंतरिक शक्तियों को महसूस करेंगे। जिससे आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। फालतू कार्य में आपका धन व्यय हो सकता है। इसलिए अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें।

प्यार के विषय में : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है।

करियर के विषय में : व्यापार में विस्तार की जो आपने योजनाएं बनाई थी, वह अब पूरी होने का समय आ गया है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अच्छी दिनचर्या का पालन करके आप स्थितियों को अपने काबू में ला सकते हैं।

Capricorn

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले इस महीने अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। वित्तीय संकट आपको परेशान कर सकता है और अपनी इच्छाओं का त्याग करने के लिए आपको धक्का दे सकता है। बच्चों पर अपनी मर्जी और इच्छाओं को न थोपें। बॉस आपसे अचानक किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जानकारी ले सकते हैं। संपत्ति के मामले में किसी पर अधिक विश्वास ना करें। अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखे तो उचित रहेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

करियर के विषय में : युवाओं को जॉब की प्लेसमेंट संबंधी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सावधान व सतर्क रहने की आवश्यकता है। बुरी संगत तथा आदतों से दूर रहे।

Aquarius

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

ऑफिस में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है। कोई प्रतिद्वंदी भी आपको उलझाने का प्रयत्न कर सकता है। वाहनों सहित किसी भी मशीन को संभालते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। मित्रों की सलाह आपके काम आयेगी। पैतृक संपत्ति व बंटवारे को लेकर स्थितियां आपके विपरीत जा सकती हैं। आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है।

करियर के विषय में : भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहे। क्योंकि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना अति आवश्यक है।

Pisces

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वालों को इस महीने व्यापार में काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आपका सकारात्मक रवैया आपके व्यक्तित्व को निखारेगा तथा आपको राजनैतिक व सामाजिक रूप से सम्मानित भी करेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आकस्मिक खर्चों से आप परेशान रहेंगे। छात्रों के लिए जटिल सिद्धांतों को सीखने के लिए यह एक अच्छा महीना है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजनाएं बना सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस महीने आपकी लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

करियर के विषय में : व्यवसाय तथा कारोबार में परिस्थितियां काफी हद तक आप के पक्ष में हो जाएंगी।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक रोग हो सकते हैं सावधान रहें। तनाव के कारण भी परेशान हो सकते हैं।

आपने मासिक राशिफल सितंबर 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल सितंबर 2022’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel sesetoto toto slot toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto mma128 Winsortoto toto togel ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot benteng786 batak5d batak5d batak5d slot gacor kari4d mekar99 sulebet mekar99 togel900 https://iwcc-ciwc.org/ slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 4d situs toto toto slot pascol4d slot gacor slot gacor slot88 slot gacor toto togel slot thailand toto togel situs toto situs toto RP888g slot pulsa Indosat slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya situs toto toto togel slot starjp milan69.it.com https://feedco.com.sa/ juara228 slot88 judolbet88 login slot gacor benteng786 slot resmi Slot Thailand toto togel situs toto https://journal.apindo.or.id https://itbmwakatobi.ac.id/ venom55 angker4d mayorqq kiostoto arahtogel taruhanbola taruhanbola Slot Pulsa Indosat https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya bandar togel kientoto venom55 paten188 slot gacor link slot gacor dentoto situs togel toto slot https://extrastaruk.com/ Wikatogel toto pascol4d slot scatter hitam kapakbet sulebet benteng786 https://www.customsclearance.net/ toto slot pascol4d toto slot babeh188 naruto88 https://extrastaruk.com/ 4d babeh188 slot deposit dana Slot pulsa indosat hoki69 toto slot