विशेष

महज 1000 रुपए के लिए ‘गंदा काम’ करते पकड़ी गई 13 लड़कियां, पुलिसवाले भी हुए शर्म से पानी-पानी

पानीपत – पानीपत के सैक्टर-25 स्थित मल्टीप्लैक्स मित्तल मैगा मॉल में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट की सच्चाई सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। इस सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ डी.एल.एस.ए. सचिव एवं सी.जे.एम. मोहित अग्रवाल ने किया है। सुचना मिलने के बाद पुलिस ने मसाज पार्लर पर छापा मारा, जहां के हालात देखकर पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। हालांकि, पुलिस ने वहां से कई लड़के, लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया फिर भी कई लड़के, लड़कियां वहां से भाग निकले। Large sex racket busted in panipat.

ऐसे खुला ‘गंदे काम’ का राज

खबर के मुताबिक, डी.एल.एस.ए. सचिव एवं सी.जे.एम. मोहित अग्रवाल को शुक्रवार को किसी अंजान शख्स ने बताया था कि मल्टीप्लैक्स मित्तल मैगा मॉल के बेसमैंट में स्थित मसाज पार्लर की दुकानों में सैक्स रैकेट चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस की टीम ने अपने ही डिपार्टमेंट से किसी को डम्मी कस्टमर बनाकर मसाज पार्लर में भेजा।

मसाज पार्लर में एंट्री के लिए डम्मी ग्राहक से 1000 रुपए लिये गए और उसे बैठने को कहा गया। करीबन एक घंटे बाद उसे सैक्स चला रहे लोगों ने अंदर बुलाया। जहां उसे किसी लड़की के पास ले चलने के बदले में 1000 रुपए और देने के लिए कहा गया। इतना सुनते ही डम्मी ग्राहक ने इसकी सूचना बाहर खड़ी टीम को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग 4 दुकानों में छापेमारी की और 4 लड़कों समेत 13 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

काफी समय से चल रहा था सैक्स रैकेट

आपको बता दें कि मसाज पार्लर कि आड़ में इस इलाके में ये धंधा काफी समय से चल रहा था। ये लोग आज भी बच जाते अगर पुलिस ने सावधानी नहीं बरती होती। रेड करने आए पुलिसवालों ने अपनी मौजूदगी की भनक भी नहीं लगने दी। चांदनी बाग थाना प्रभारी सी.जे.एम. मोहित अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते देह व्यापार के इस गौरखधंधे की खबर स्थानिय लोगों तक भी पहुंच गई।

पुलिस को इस बात कि आशंका है कि पकड़ी गई लड़कियों में 2 नाबालिग हैं। चांदनी बाग थाना पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इन लड़कियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया है कि उन्हें मल्टीप्लैक्स से कंडोम भी बरामद हुआ है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होने की खबर नहीं है।

Back to top button