बॉलीवुड

कभी रोमांटिक हुए तो कभी की मस्ती, देखें कुणाल रावल-अर्पिता मेहता की शादी की अनदेखी तस्वीरें

मशहूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अर्पिता मेहता के साथ शादी रचा ली है। इस कपल ने 28 अगस्त साल 2022 को शादी के सात फेरे लिए। बता दें, कपल की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए थे जिनमें अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, नताशा और शाहिद कपूर जैसे कई सितारों के नाम शामिल है।

kunal

बता दें, अर्पिता और कुणाल ने मुंबई के ताज महल पैलेस में रॉयल अंदाज में शादी रचाई। यह दोनों इस दौरान एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत दिखे। गौरतलब है कि कुणाल और अर्पिता बॉलीवुड दुनिया के जाने-माने फैशन डिजाइनर है जो करीब 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

kunal

सोशल मीडिया पर इनकी शादी की खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही है जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं निर्देशक और कॉस्टयूम स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदाजानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर इस कपल की खूबसूरत तस्वीरें साझा की जिसके कैप्शन में लिखा है कि, “बधाई हो मेरे प्यारे अर्पिता मेहता और कुणाल रावल। आपको अंतहीन प्यार और मस्ती की शुभकामनाएं।”

kunal

देखा जा सकता है कि कुणाल क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सेम कलर की पगड़ी पहनी हुई थी। वही अर्पिता ने भी कुणाल रावल से मैच करते हुए क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ था जिसमें यह जोड़ी कमाल की लग रही थी।

kunal

इसके अलावा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा जिसमें अर्पिता ब्राइडल लुक में एंट्री लेती है। इस वीडियो में वह ‘तेरे बिना बेस्वादी रतियां’ गाने पर डांस करती नजर आ रही थी। इस दौरान कुणाल का रिएक्शन देखने लायक था। दोनों ने ही अपनी शादी में जमकर इंजॉय किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kunal Rawal (@kunalrawaldstress)

kunal

सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है और कमेंट कर शादी की बधाई भी दी जा रही है। बता दे इससे पहले कपल के प्री वेडिंग फंक्शन भी काफी चर्चा में रहे थे जिसमें अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, शनाया कपूर, शाहिद- मीरा कपूर, इशान खट्टर, रिया कपूर, अनिल कपूर जैसे कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।

kunal

बता दें, कुणाल एक मेन्स वियर डिजाइनर हैं, जिन्होंने साल 2006 में ‘लंदन कॉलेज ऑफ फैशन’ से ग्रेजुएट किया है। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। वहीं, अर्पिता भी एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। साथ में काम करते करते ये दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़े। इसके बाद इन दोनों करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट और अब शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत की।

kunal

Back to top button