Trending

Rashifal 31 August: गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं खास योग, बप्पा 7 राशियों की पूरी करेंगे मनोकामना

आज देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस बार गणेश चतुर्थी चित्रा नक्षत्र में शुरू हो रही है। बुध गणेश चतुर्थी के आखिरी दिन अपनी स्वराशि यानी कन्या में विराजमान रहने वाले हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार गणेश जी के जन्म काल के समय वीणा, वरिष्ठ, उभयचरी और अमला नाम के योग बन रहे हैं। इन पांच राजयोगों से यह दिन सात राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा। हम आपको बुधवार 31 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 31 August 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको उच्च अधिकारियों से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा बेवजह के विवादों में पड़कर आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी करीबी की जरुरत को देखते हुए आपको और अधिक भावनात्मक होने की जरुरत है। सेमिनार और प्रदर्शन आपको नए ज्ञान और नए संपर्क देंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें उम्मीद के अनुसार अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आप लोगों के सहयोग से चलेंगे तो आपकी उपलब्धियों में भी इजाफा हो जाएगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आप सामाजिक समारोह में पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि के बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। लंबे समय बाद आज दोस्तों के साथ आपको बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज अशांति का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप खुद को असहाय महसूस कर सकते है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आपकी कोशिश पूरी तरह से सफल होगी। दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। किसी बात को लेकर आपके मन की शंका दूर होगी। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। व्यवहार कुशल व शांत रहकर कार्य करने से अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आपको शाम को अचानक यात्रा के लिए निकलना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप बुरी आदतों को छोड़ने का फैसला लेंगे। लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। इस राशि के लोगों को किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आप ख़ुशी से झूम उठेंगे। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे। दोस्तों के साथ अनबन भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन विचारों के कारण अंतिम मिनट में बदलाव किए जा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। आप कुछ ऐसा करने से बचें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। जोखिम भरे निवेश से बचें। विरोधी परास्त होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। अपनी राय व्यक्त करने में संकोच न करें। नियोजित व्यक्तियों को अपने मालिकों या सहकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार के तर्क-वितर्क में शामिल होने से बचना चाहिए। रिश्तों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। छात्रों को विवरणों पर अधिक ध्यान देना होगा। स्वरोजगार में लिप्त जातक एक आकर्षक सौदे को अंतिम रूप प्रदान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप गैर-जरूरी पचड़ों से मुक्ति पा सकते हैं। अगर साझेदारी में व्यापार है तो संभलकर अहें, धोखा मिल सकता है। आपको अपने संपर्कों का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास की कमी को आप पर नियंत्रण न करने दें, क्योंकि यह आपकी समस्याओं की जटिलता को बढ़ाएगा और आपके विकास को धीमा कर देगा। पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी निर्णय बहुत सोच-विचार के बाद ही लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। कोई रचनात्मक कार्य भी आप कर सकते हैं। अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। नए कामों में दिलो-दिमाग से लग जाएं और खाली बैठने से बचें। आप सारे लक्ष्यों को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। परिवार के साथ समय बीतेगा। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नई शुरूआत की कोशिश होगी। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ने वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए व्यापार के लिए यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बातचीत और भाषण कला में बहुत हद तक सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको अपने व्यापार में यदि धन लाभ कम भी होगा, तो भी आपको उससे संतोष होगा और आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी लेकिन आप सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए आगे बढ़ेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। नौकरी के संदर्भ में समय आपका बेहतर बनाए रख सकता है। पारिवारिक मसलों को समझ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यवसाय के लिए समय आपका उचित साबित होने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आप सामाजिक कार्या में योगदान के लिए भी आगे आएंगे। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। आपका अपने पिताजी से कोई विवाद विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

आपने Rashifal 31 August 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 31 August 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 31 August 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel