बॉलीवुड

कभी था बेइंताह इश्क, अब एक-दूसरे की शक्ल से भी नरफत करते हैं पवन सिंह और अक्षरा

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही है। फिल्मों के अलावा अक्षरा सिंह ने टीवी के विवादित शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था जहां पर वे काफी लाइमलाइट में रही थी।

akshara singh

बता दे एक समय पर अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी दुनिया के ही मशहूर एक्टर पवन सिंह के साथ जुड़ा था और यह दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते थे। लेकिन फिर इन दोनों का रिश्ता ऐसा बिगड़ा कि अब यह दोनों एक दूसरे की शक्ल से भी नफरत करते हैं। आइए जानते हैं इस कपल के अफेयर के बारे में..

पर्दे के साथ साथ असल जिंदगी में भी हिट थी पवन और अक्षरा की जोड़ी

बता दें, अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी सुनहरे पर्दे पर खूब पसंद की गई। ऐसे में धीरे-धीरे इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और फिर यह दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। कहा जाता है कि अक्षरा सिंह पवन सिंह को लेकर काफी सीरियस थी। वही पवन सिंह की पहली पत्नी की मौत हो गई थी।

akshara singh

ऐसे में वह अकेले पड़ गए थे। इसी दौरान उन्हें अक्षरा सिंह का सपोर्ट मिला और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद अक्षरा और पवन सिंह को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं बल्कि इस जोड़ी को देखने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही ये शादी के बंधन में बन सकते हैं।

लेकिन फिर अचानक पवन सिंह ने ज्योति नाम की लड़की से शादी कर ली। ऐसे में अक्षरा सिंह बुरी तरह टूट गई और उन्होंने पवन सिंह पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। रिपोर्ट की मानें तो अक्षरा सिंह ने खुलासा किया था कि पवन सिंह नशा करते थे और उन्हें नशे में मारपीट करते थे। इतना ही नहीं बल्कि अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर उनका करियर बर्बाद करने का भी आरोप लगाया था।

भोजपुरी इंडस्ट्री की शेरनी है अक्षरा सिंह

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अक्षरा सिंह को ‘भोजपुरी की शेरनी’ भी कहा जाता है। अक्षरा सिंह न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है बल्कि वह बहुत अच्छी गायिका और बेस्ट डांस के तौर पर भी मशहूर है। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम है।

akshara singh

वह एक फिल्म के लिए करीब 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करती है। अक्षरा ने अपने करियर में ‘सौगंध गंगा मैया की’, ‘धड़कन’, ‘सत्या’, ‘तबादला’ और ‘मां तुझे सलाम’ जैसी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।

Back to top button