अध्यात्म

गणेश चतुर्थी पर ऐसा चूहा दिखना होता है शुभ, बन जाते हैं मालामाल, जाने चूहों से जुड़े संकेत

गणेश चतुर्थी एक ऐसा त्यौहार है जिसे हिंदू धर्म में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। कहते हैं कि इन दस दिनों तक यदि आप ने गणेशजी को खुश कर दिया तो आपकी हर मुराद पूरी होती है। इस बार गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को पड़ रही है। यह पावन पर्व अगले दस दिनों तक चलेगा। इन दस दिनों में यदि आपको चूहा दिख जाए तो एक खास संकेत मिलता है।

चूहा गणेशजी की सवारी माना जाता है। गणेश चतुर्थी पर लोग चूहे की मूर्ति की पूजा भी करते हैं। वहीं यदि आपको सच में असली का चूहा इन दिनों दिख जाए तो ये एक अच्छा इशारा होता है। अलग-अलग टाइप के चूहों को भिन्न भिन्न सिचूऐशन में देखने के कुछ खास अर्थ होते हैं। आज हम उन्हीं पर चर्चा करेंगे।

गणेश चतुर्थी पर चूहा दिखने का मतलब

1. यदि गणेश चतुर्थी के दिन आपको कोई चूहा आपके घर के बाहर जाते हुए दिखाई दे तो समझो आपके भाग्य खुल गए। यह एक अच्छा संकेत होता है। यह चूहा आपके घर की सभी दरिद्रता और परेशानियों को घर से बाहर ले जा रहा है। इसके बाद आपके घर दुख खत्म हो जाएंगे। सुख और धन का आगमन होगा।

2. यदि आपको गणेश चतुर्थी पर सफेद रंग का चूहा दिख जाए तो ये शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके घर के जीतने भी संकट और दुख हैं वह समाप्त होने वाले हैं। परिवार के गृह कलेश भी खत्म हो जाएंगे। घर में एक खुशी का माहौल रहेगा। दरअसल सफेद चूहा सकारात्मकता और शांति का प्रतीक होता है। इसके दिखने से सब कुछ अच्छा-अच्छा होता है।

3. गणेश चतुर्थी पर सुबह उठते से यदि आपको चूहे दिखाई दे तो ये अशुभ संकेत होते हैं। इसका मतलब है कि आपका कोई बाद और जरूरी काम बिगड़ने वाला है। इसका एक अर्थ ये भी है कि आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। इस दिन आप सोच समझ कर निर्णय लें। अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें।

4. गणेश चतुर्थी के दिन भूलकर भी चूहे की हत्या नहीं करनी चाहिए। यदि आपने घर में चूहा मारने का पिंजरा रखा है तो उसे हटा दें। आप ज्यादा से ज्यादा उस चूहे को घर से भगाने का प्रयास कर सकते हैं। यदि आप चूहे को मारते हैं तो कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। गणेशजी आप से नाराज हो जाएंगे। फिर आपके घर दुख के बादल छा जाएंगे।

5. गणेश चतुर्थी के दिन यदि चूहा आपको कुछ खाता हुआ दिख जाए तो ये शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपके घर बरकत बनी रहेगी। धन और अन्न की कोई कमी नहीं होगी। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। घर में खूब पैसा आएगा।

Back to top button