समाचार

ससुराल वालों को लगा नदी में डूब गई बहू, घंटों की खोजबीन, बाद में प्रेमी संग सुहागरात मनाती मिली

नदी के बाहर चप्पल उतार किया डूबने का नाटक, ससुरालवाले खोजते रहे, बहू रंगरलियां मनाती रही

मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां पुलिस एक नदी में जिस महिला को घंटों से खोज रही थी वह अपने प्रेमी संग सुहागरात मना रही थी। महिला शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी है। लेकिन उसने ससुराल वालों को ऐसा बेवकूफ बनाया कि खुद पुलिस का दिमाग भी चकरा गया।

महिला को नदी में खोजती रही पुलिस

दरअसल विष्णु बाई नाम की महिला नारायणी गांव की रहने वाली हैं। दो दिन पहले वह अपने दो बच्चों को लेकर कहीं चली गई थी। फिर वापस नहीं आई। जब ससुरालवालों ने बहू की खोजबीन की तो उन्हें गांव के पास लूनी नदी के किनारे उसकी चप्पल मिली। ससुरालवालों को लगा कि उनकी बहू नदी में डूब गई। ऐसे में उन्होंने आलोट पुलिस को सूचना देकर बुला लिया।

बॉयफ्रेंड संग सुहागरात मनाती मिली

इसके बाद पुलिस मौके पर आई और NDRF की टीम के साथ पूरे दिन नदी में महिला को ढूँढने का अभियान चलाया। हालांकि लाख खोजबीन के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिला। मिलता भी कैसे महिला तो अपने बॉयफ्रेंड संग शादी रचा सुहागरात मना रही थी। दरअसल वह जान बूझकर नदी किनारे अपनी चप्पल छोड़ गई थी। ताकि ससुरालवाले उसका पीछा नहीं करे।

ऐसे हुआ खुलासा

हालांकि कुछ ग्रामीणों ने बाद में बताया कि उन्होंने महिला को किसी की गाड़ी में बैठते हुए देखा था। इससे पुलिस को शक हुआ कि महिला किसी के साथ भाग गई होगी। उन्होंने महिला का मोबाइल नंबर ट्रेस किया। इसमें उसके राजस्थान के डाबला गांव के घनश्याम राठौर से संपर्क में होने की बात पता चली। हालांकि दो दिन बाद महिला खुद आलोट पुलिस थाने आ गई। उसने पुलिस से कहा कि वह अपने प्रेमी से प्रेम करती है। उससे शादी रचा चुकी है। अब उसके साथ ही रहना चाहती है। वह उससे बीते 8 सालों से प्रेम करती है।

महिला की यह बात सुनकर उसके ससुराल वाले हक्के बक्के रह गए। उधर पुलिस ने महिला को रतलाम के नारी निकेतन भेज दिया। फिलहाल वह इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इसके बाद ही आगे कोई एक्शन लिया जाएगा। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button