बॉलीवुड

Good News: बॉलीवुड में 34 साल पूरे होने पर सलमान का बड़ा ऐलान, 56 की उम्र में बनेंगे किसी की जान

सलमान खान बॉलीवुड में एक बड़ा नाम है। उन्होंने 26 अगस्त 1988 को ‘बीवी हो तो ऐसी’ फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। हालांकि बतौर लीड हीरो वे 1989 की सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में नजर आए। फिर सलमान की फिल्मों का सिलसिला चल पड़ा और उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में कर दर्शकों के दिल में जगह बना ली।

किसी का भाई.. किसी की जान बनेंगे सलमान

हाल ही में सलमान को फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हो गए। ऐसे में सोशल मीडिया पर भाईजान के फैंस #34YearsOfSalmanKhanEra ट्रेंड करने लगे। इस अवसर पर सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर एक बड़ा ऐलान भी किया। दरअसल सलमान ने अपनी फिल्म का नाम बदलकर ‘किसी का भाई.. किसी की जान’ रख दिया।

बता दें कि फिल्म का यह दूसरी बार नाम बदला गया है। इसके पहले फिल्म का नाम भाईजान था। लेकिन फिर इसे बदलकर ‘कभी ईद कभी दिवाली’ किया गया। और अब एक बार फिर फिल्म का नाम चेंज होकर ‘किसी का भाई.. किसी की जान’ हो गया। इस ऐलान के साथ सलमान ने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक भी साझा किया।

लंबे बालों वाले लुक में दिखे सुपर कूल

दरअसल सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के नाम बदलने को लेकर एक वीडियो साझा किया। पहले तो उन्होंने अपने 34 साल इंडस्ट्री में पूरे होने पर टफैंस का आभार व्यक्त किया। फिर वह एक नए लुक के साथ दिखाई दिए। इस लोक में उनके बाल कंधे तक लंबे हैं। वह इस नए हेयरस्टाइल के साथ काफी कूल लग रहे हैं।

सलमान ने अपनी वीडियो पोस्ट में लिखा – 34 वर्ष पूर्व अब था। 34 वर्ष बाद भी अब है। मेरी लाइफ की जर्नी अनजान जगह से स्टार्ट हुई और अब दो शब्दों की बन गई। आज और यहां। आप सभी का मेरी इस यात्रा में साथ रहने के लिए शुक्रिया। मैं दिल से इसका आभार व्यक्त करता हूं। सलमान खान।

तमिल फिल्म का रिमेक कर रहे सलमान

बता दें कि सलमान की ये फिल्म 2014 की तमिल फिल्म ‘वीरम’ की रीमेक है। इसमें सलमान के साथ वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म में वे सभी चीजें हैं जो सलमान के फैंस को पसंद है। इसमें भाईजान एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस सभी करते दिखाई देंगे। फिल्म का म्यूजिक भी काफी शानदार दिया गया है।

इस फिल्म के अलावा सलमान खान जल्द ही बिग बॉस का नया सीजन भी होस्ट करते नजर आएंगे। कहां जा रहा है कि इस बार सलमान ने मेकर्स के साथ पूरे सीजन को होस्ट करने के लिए 800 करोड़ रुपए की डील फाइनल की है। वहीं सलमान एक फिल्म के लिए लगभग 60 करोड़ रुपए तक लेते हैं। उनकी कुल संपत्ति तीन हजार करोड़ के आसपास है।

Back to top button