बॉलीवुड

प्रोड्यूसर को खुश नहीं किया तो फिल्म से बाहर… खुद से शादी रचाने वाली कनिष्का सोनी का खुलासा

टीवी दुनिया के पॉपुलर शो ‘दिया और बाती हम’ के जरिए मशहूर अभिनेत्री कनिष्का ने हाल ही में खुद से शादी रचा कर हर किसी को चौंका दिया। कनिष्का सोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की थी जिसमें वह मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहने हुए नजर आई थी। बता दे जैसे ही अभिनेत्री ने यह खुलासा किया तो फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया था। इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों ने उन्हें गालियां तक दे डाली लेकिन अब इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर भी बात की जिसके बाद ही उन्होंने खुद से शादी रचाने का फैसला किया।

kanishka soni

कभी किसी से सच्चा प्यार नहीं मिला
हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान कनिष्का सोनी ने बताया कि, “मेरे साथ ऐसा दो बार हुआ। जब मैं मुंबई आई तो बहुत से लड़के मुझे प्रपोज करते थे। मैंने 1200 से 1300 लड़कों को रिजेक्ट किया है। इंडस्ट्री का एक बहुत फेमस एक्टर था, जिसने मुझे सीधा शादी के लिए प्रपोज किया था। मैं नाम नहीं लेना चाहूंगी, क्योंकि इससे बहुत विवाद बढ़ सकते हैं।

एक-दो महीने बाद ही उसका असली चेहरा सामने आया था। वो बहुत वॉयलेंट था। उसे हर 15 मिनट में गुस्सा आता था। सामान तोड़ना, हर बात पर मारपीट करना। मां ने सिखाया था कि किसी एक इंसान के साथ ही रहना चाहिए तो मैंने जैसे-तैसे इस रिश्ते को डेढ़ साल तक चलाया। मुझे इस रिश्ते से निकलने में 5 साल लगे।”

दूसरे रिश्ते पर बात करते हुए कनिष्का ने बताया कि, “5 साल बाद मैं अपने को-स्टार के साथ रिलेशन में आई, लेकिन वो एक ही समय पर 3 लड़कियों के साथ खेल रहा था। जब मुझे इसके बारे में पता चला तो उसने मुझसे कहा- तुम अब राधा बनकर मुझे भूल जाओ। मेरा दिल फिर टूट गया। मुझे इससे निकलने में बहुत मुश्किल हुई।”

एक्ट्रेस के साथ प्रोड्यूसर ने किया ऐसा बर्ताव
इसके अलावा कनिष्का ने प्रोड्यूसर के गंदे बर्ताव पर भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि, “2008 में एक A ग्रेड फिल्म के लिए प्रोड्यूसर ने मुझे अपने घर चलने को कहा था। ताकि वो मेरा पेट देख सके। मैंने प्रोड्यूसर को कहा कि मैं फिल्म के लिए ऐसा नहीं करूंगी। लेकिन उसने कहा- अगर तुम यहां नहीं करोगी तो कैसे फिल्म में करोगी? तब अपना पेट दिखाना मेरे लिए बड़ी बात थी। मैंने कुछ छोटी फिल्में कीं लेकिन मेरा सपना प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत बनना था।”

बता दें, कनिष्का सोनी ने अपने करियर में ‘पवित्र रिश्ता’, ‘महाबली हनुमान’, ‘देवों के देव महादेव’ जैसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल में काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि अब वह हॉलीवुड दुनिया में भी नाम कमाने के लिए जा रही है। इसी के चलते उन्होंने छोटे पर्दे को भी अलविदा कह दिया है।

Back to top button