अध्यात्म

सितंबर का महिना इन राशियों के लिए रहेगा लकी, मिल रहा है राजयोग, मिलेगा खूब धन-दौलत

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका अच्छा या बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 31 अगस्त को शुक्र ग्रह कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। यह यहां 24 सितंबर तक रहने वाले हैं। ऐसे में 8 राशियों पर इसका अच्छा असर पड़ने वाला है। इनके जीवन में ढेर सारी खुशियां आने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि ये लकी राशियां कौन सी है।

मेष राशि

शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों के करियर के लिए अच्छा होगा। जॉब से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपका प्रमोशन हो सकता है। किसी नई जॉब का ऑफर भी आ सकता है। नौकरी के चलते विदेश यात्रा भी हो सकती है। बिजनेस करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। दोस्तों से आर्थिक लाभ हो सकता है। घर में सुख शांति रहने वाली है।

वृषभ राशि

शुक्र का राशि बदलना वृषभ राशि के जातकों की लाइफ में ढेर सारी खुशियां लाएगा। आप सितंबर का महिना अपनों के साथ हंसी खुशी से बिताएंगे। आपको इस माह कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। घर में शांति का माहौल रहेगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। कुंवारे लोगों का किसी अच्छी जगह शादी का रिश्ता तय हो सकता है। सेहत अच्छी होगी।

मिथुन राशि

शुक्र की अपनी स्थिति बदलने से मिथुन राशि के भाग्य खुल जाएंगे। किस्मत आपका हर पल साथ देगी। पुराने अटके काम पूर्ण हो जाएंगे। समाज में इज्जत बढ़ेगी। जिंदगी में कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। भाई बहन को आर्थिक लाभ होगा। किसी शुभ काम से यात्रा हो सकती है। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो सितंबर का समय शुभ रहेगा।

कर्क राशि

शुक्र का गोचर कर्क राशि के जातकों को धन लाभ देगा। बिजनेस हो या नौकरी हर जगह से आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। धन कमाने के नए रास्ते भी खुल जाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात पैसा कमाने के मौके देगी। नए वाहन और मकान खरीदने के पूर्ण योग बन रहे हैं। किसी शुभ काम से दूर की यात्रा भी कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।

सिंह राशि

शुक्र का राशि बदलना सिंह राशि के मान सम्मान में वृद्धि लाएगा। समाज में आपकी पूछ परख बढ़ेगी। ऑफिस में भी लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। बॉस आपके काम से खुश होगा। तरक्की भी मिल सकती है। करियर में पॉजिटिव बदलाव आएगा। पुराने सपने अब जल्द पूरे होंगे। सभी अटके काम इस महीने हो जाएंगे।

तुला राशि

शुक्र के गोचर से तुला राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इन्हें अपना अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। जमीन जायदाद के मामले इनके हित में होंगे। अपनों से प्रेम और सपोर्ट मिलेगा। कहीं घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। जॉब के नए ऑफर आपकी लाइफ बदल सकते हैं। व्यापार में विस्तार होगा।

धनु राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को संतान सुख देगा। आपकी संतान आपका नाम रौशन करेगी। जिन्हें बच्चा नहीं हो रहा है उन्हें भी जल्द खुशखबरी मिल सकती है। जीवन के दुख और दर्द दूर होंगे। सुख आपके जीवन में एंट्री मार सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन लाभ हो सकता है।

मकर राशि

शुक्र का गोचर मकर राशि के पक्ष में रहेगा। उनकी लाइफ में ढेर सारी खुशियां आएगी। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को बड़ा लाभ होने के आसार भी दिख रहे हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। पुरानी बीमारी से आजादी मिल सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी। पति पत्नी के रिश्ते मजबूत बनेंगे।

Back to top button