बॉलीवुड

तैमूर से लाख गुना क्यूट है उनकी बहन इनाया, आंखें इतनी खूबसूरत कि किसी का भी मन मोह ले – Video

सोशल मीडिया के इस जमाने में स्टार किड्स बड़े पॉपुलर होते रहते हैं। अब वह जमाना गया जब फिल्मों में डेब्यू करने के बाद ही लोग स्टार किड्स को जाना करते थे। अब तो उनके पैदा होते से वे सोशल मीडिया स्टार बन जाते हैं। उदाहरण के लिए बॉलीवुड के छोटे नवाब और सबसे पॉपुलर स्टार किड तैमूर अली खान को ही ले लीजिए। उनकी क्यूटनेस और लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। लेकिन आज हम आपको तैमूर की बहन इनाया नाऊमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) के बारे में बताने जा रहे हैं।

इनाया सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू की बेटी हैं। सोहा और कुणाल ने साल 2015 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद यानी 2017 में सोहा ने प्यारी बेटी इनाया को जन्म दिया था। पैदा होने के बाद से ही इनाया सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गई थी। लोग उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए थे।

खूबसूरत आंखों के साथ बेहद क्यूट दिखी इनाया

हाल ही में सोशल मीडिया पर इनाया का एक और वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी मां सोहा अली खान के साथ दिखाई दे रही हैं। इस दौरान इनाया व्हाइट टॉप और पिंक फ्रॉक में बेहद क्यूट दिखाई दे रही है। उन्होंने सेफ्टी के लिए एक प्यारा सा मास्क भी लगा रखा है। वहीं उनके पैरों में सेफ मौजों पर काले जूते बड़े ही क्यूट लग रहे हैं।

हालांकि उनका क्यूट लुक से ज्यादा उनकी खूबसूरत आंखें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। हर कोई उनकी प्यारी आंखों की तारीफ कर रहा है। कहा जा रहा है कि इनाया की आंखें अभी स्टार किड्स में सबसे ज्यादा खूबसूरत है।

मीडिया को क्यूट सी नज़रों से देखती नजर आई

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इनाया अपनी मां का हाथ पकड़ धीरे धीरे चल रही हैं। इस दौरान उनकी प्यारी और नन्हीं नजरे मीडिया को टुकुर टुकुर घूरती नजर आती हैं। उनकी क्यूटनेस का अलग ही लेवल होता है। फैंस तो ये तक कह रहे हैं कि इनाया दिखने में अपने भाई तैमूर और जेह अली खान से भी ज्यादा क्यूट है। वहीं कई लोग इनाया की आंखों की तारीफ भी करते दिखाई दिए।

यहां देखें क्यूट इनाया का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

बताते चलें कि सोहा अली खान और कुणाल खेमू अक्सर बेटी इनाया की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। अब इनाया का एक अलग ही फैन बेस बन चुका है। लोग इन पर खूब प्यार लुटाते हैं। वह हर किसी की फेवरेट फीमेल स्टार किड बन गई हैं।

वैसे आप लोगों को इनाया की ये तस्वीरें कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button
?>