समाचार

बूढ़े डॉक्टर साहब को शादी का लड्डू खाना पड़ा महंगा, बीवी निकली किन्नर, अब रोज करती है ऐसे काम

शादी के बाद कई लोगों को इसका पछतावा होता है। दुल्हन वैसी नहीं निकलती जैसा उन्होंने सोचा था। फिर कुछ महिलाएं धोखा देकर भी शादी रचा लेती है। जैसे कोई लुटेरी दुल्हन या फिर पहले से शादीशुदा महिला इत्यादि। लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर एक बुजुर्ग डॉक्टर उस समय हैरान रह गया जब उसे पता चला कि उसने जिस महिला से शादी रचाई है वह असल में एक किन्नर है।

दूसरी शादी रचाना पड़ा महंगा, बीवी निकली किन्नर

दरअसल पीड़ित शख्स का नाम डॉ. बुजुर्ग सत्यप्रकाश वर्मा है। वह कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के ग्राम भारू बंगला में रहते हैं। उनकी पहली पत्नी की किसी कारणवश असमय मौत हो गई थी। ऐसे में रिश्तेदारों के कहने पर वह दूसरी बीवी की तलाश में थे। उन्हें इस दौरान अनीता कश्यप नाम की एक महिला मिली। उन्होंने 2017 में उस से शादी रचा ली।

शादी के कुछ दिनों बाद बुजुर्ग को पता चला कि उनकी बीवी एक किन्नर है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अनीता के मायके वाले घर आ गए और उन्होंने घर और क्लिनिक पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अनीता बुजुर्ग डॉक्टर पर सारी प्रॉपर्टी उसके नाम करने का दबाव बना रही है।

घर और क्लिनिक पर कर लिया कब्जा

अनीता ने डॉक्टर के क्लिनिक पर कब्जा कर लिया है। अब वही इसे चला रही है। डॉक्टर का कहना है कि कल से किसी मरीज को कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? अनीता और उनके मायके वालों ने बुजुर्ग को उसी के घर से निकाल दिया है। अब वह खुद का घर होते हुए भी सड़क पर रहने को मजबूर है।

बुजुर्ग अब तक कई बड़े अधिकारियों और पुलिस थाने के चक्कर लगा चुका है। लेकिन उसकी समस्या का कोई हल नहीं निकला। उसका कहना है कि यदि जल्द मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उसे उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

शादी बनी बर्बादी

बुजुर्ग डॉक्टर ने सोचा था कि उम्र के इस पड़ाव में अकेले रहने से बेहतर है कोई जीवनसाथी मिल जाए। इसलिए उसने शादी रचा ली थी। लेकिन उसे क्या पता था कि ये शादी उसकी बर्बादी बन जाएगी। अब वह सोच रहा है कि इससे तो मैं अकेला ही अच्छा था। यह पूरा मामल आसपास के इलाके में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

अधेड़ या अधिक उम्र के लोगों को शादी का झांसा देकर फंसाने के मामले अक्सर आते रहते हैं। कभी ये काम कोई लुटेरी दुल्हन करती है तो कभी कोई चालाक परिवार। इसलिए आप भी जब शादी का रिश्ता तय करें तो लड़की और लड़के का बैकग्राउन्ड अच्छे से चेक कर लें।

Back to top button