बॉलीवुड

15 सालों में पहली बार नहीं होगी सलमान के घर गणपति पूजा, वजह जान कर रह जाएंगे दंग

मुंबई: गणपति महोत्सव जल्द ही आने वाला है। भारत के हर कोने में इस उत्सव को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। कुछ राज्यों में तो इस पर्व की धूम देखने लायक होती है। महाराष्ट्र इससे सटे हुए कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। विघ्नविनाशक भगवान गणेश की सभी देवताओं में सबसे पहले पूजा होती है।

गणपति महोत्सव का रंग बॉलीवुड पर भी चढ़ा हुआ है। बॉलीवुड के लगभग हर सितारे के घर गणेश पूजा काफी धूम-धाम से की जाती है। इस दौरान पूरी मुंबई में सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किये जाते हैं। जगह-जगह विशाल गणपति स्थापित किया जाता है। इस पर्व के दौरान देश के कोने-कोने से लोग भगवान गणपति का उत्सव देखने के लिए मुंबई पहुँचते हैं।

14 सालों से लगातार हो रही थी सलमान के घर गणपति पूजा:

बॉलीवुड के कुछ अभिनेताओं के यहाँ के गणपति की चर्चा हर साल होती है। बॉलीवुड के कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो हिन्दू धर्म का पालन ना करने के बावजूद गणपति की पूजा विशेष रूप से करते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का भी परिवार है। सलमान के परिवार में गणपति को काफी महत्व दिया जाता है। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में पिछले 14 सालों से लगातार गणपति पूजा बड़े धूम-धाम से हो रही है।

इस बार सलमान की बहन अर्पिता के घर होगी गणपति पूजा:

इस बार ऐसा माना जा रहा है कि इतने सालों से मनाई जा रही गणपति पूजा सलमान के घर में नहीं होगी। जी हाँ पिछले 15 सालों से जो गणेश भगवान सलमान के घर विराजते आ रहे हैं, वह इस बार सलमान खान की लाड़ली बहन अर्पिता के घर पर बिराजेंगे। जिसके बाद सलमान खान के पुरे परिवार ने यह फैसला किया है कि पूरा परिवार अर्पिता के घर ही गणेश पूजा में शामिल होगा।

इस बार भी पूजा में शामिल नहीं होंगे सलमान खान:

आपको बता दें आज से 14 साल पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट में गणेश पूजा की शुरुआत अर्पिता ने ही की थी। उसके बाद से ही सलमान के घर हर साल गणपति पूजा बड़े धूम-धाम से मनाई जा रही है। इस बार भी सलमान खान इस पूजा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस समय सलमान अबू धाबी ने टाइगर अभी जिन्दा है की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले गणपति को सलमान ट्यूबलाइट की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से गणपति पूजा में शामिल नहीं हो पाए थे। भगवान गणपति में सलमान खान की अटूट आस्था है। सलमान के अनुसार गणपति ने उन्हें कई बार संकट से निकाला है।

Back to top button