बॉलीवुड

करण सिंह ग्रोवर ने भिखारी के साथ किया ऐसा सलूक,लोगे बोले – यह खुद भिखारी है : video

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता पिता बनने वाले हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की जिन पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया।

bipasha basu

अब इसी बीच करण सिंह ग्रोवर को मीडिया वालों ने स्पॉट किया लेकिन इस दौरान करण सिंह ग्रोवर का एटीट्यूड देखकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। जी हां.. इस गुड न्यूज़ के बीच करण सिंह ग्रोवर को इस तरह से अपना एटीट्यूड दिखाना थोड़ा महंगा पड़ गया है और लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करण का Video

दरअसल सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर करने के दो दिन बाद ही करण सिंह ग्रोवर को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। जैसे ही पैपराजी ने करण को देखा तो उन्हें फोटोस के लिए घेर लिया गया। वहीं करण ने भी बड़े ही अनोखे अंदाज से पैपराजी को अलग अलग अंदाज में पोज दिए। लेकिन इसी बीच करण सिंह ग्रोवर एक गरीब शख्स को बार-बार इग्नोर कर रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इतना ही नहीं बल्कि भिखारी करण के कार के पीछे पीछे भी गया लेकिन फिर भी अभिनेता ने शख्स को कुछ नहीं दिया। ऐसे में फैंस ने उन्हें बुरी तरह लताड़ लगा दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “इसके पास पैसा कहां होगा ये तो खुद बिपाशा के भरोसे जी रहा है।” तो वहीं दूसरे ने लिखा कि, “करण कह रहा है कि मैं खुद भिखारी हूं भाई तुझे क्या दूंगा।” एक अन्य ने यूजर ने लिखा कि, “ओवर स्मार्टनेस कभी-कभी ले डूबती है।”

bipasha basu

अलोन के सेट पर हुई करण और बिपाशा की मुलाकात

बता दें, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने साल 2016 में शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद इन्होंने माता-पिता करने की घोषणा की है जिससे काफी खुश है। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, ‘एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है।

ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है। ये हमें अनफेयर लगता है इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है।”

bipasha basu

बता दे बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे उनका प्यार परवान चढ़ा। उसके बाद उन्होंने शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत की है। गौरतलब है कि करण सिंह ग्रोवर इससे पहले भी दो शादियां रचा चुके थे। उन्होंने टीवी की अभिनेत्री श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी रचाई थी लेकिन उनकी दोनों ही शादी असफल रही। इसके बाद उनकी जिंदगी में बिपाशा बसु आई और अब वह पिता बनने वाले हैं।

Back to top button