बॉलीवुड

ऐश्वर्या का भाई नहीं बनना था इसलिए ठुकरा दी थी ‘जोश’, देखें सलमान की रिजेक्टेड फिल्मों की लिस्ट

सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड में बड़ा नाम है। उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करती है। वे एक फिल्म का 60 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। उनकी कुल संपत्ति तीन हजार करोड़ रुपए है। सलमान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। जैसे हम आपके हैं कौन, हम दिल दे चुके सनम, सुल्तान, हम साथ साथ है, बजरंगी भाईजान, किक, एक था टाइगर, पार्टनर इत्यादि।

salman khan

सलमान को अपने फिल्मी करियर में कई तरह के रोल करते देखा गया। वे कभी पुलिसवाले बने तो कभी चोर बने। उन्होंने कॉमेडी से लेकर ड्रामा, रोमांस और एक्शन तक हर तरह का सिनेमा किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान ने कई बड़ी और हिट फिल्मों के ऑफर ठुकरा भी दिए। यदि भाईजान इन फिल्मों के लिए हाँ बोल देते तो उनकी सफलता की कहानी कुछ और ही होती।

बाजीगर

बाजीगर फिल्म साल 1993 में आई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे। उन्होंने फिल्म में एक नेगेटिव किरदार निभाया था। इस रोल ने शाहरुख को रातोंरात फेमस कर दिया था। ये उनके करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती हैं। फिल्म में काजोल और शिल्पा शेट्टी भी थे। इस फिल्म को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था। वे इस फिल्म का ऑफर लेकर सबसे पहले सलमान खान के पास गए थे। लेकिन फिल्म के निगेटिव किरदार को देखते हुए उन्होंने फिल्म ठुकरा दी थी।

जोश

जोश फिल्म साल 2000 में आई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, चंद्रचूर सिंह और शाहरुख खान थे। शाहरुख ने फिल्म में मैक्स नाम के एक टपोरी का किरदार किया था। ऐश्वर्या फिल्म में उनकी बहन बनी थी। सलमान को भी इस फिल्म में शाहरुख का रोल पहले ऑफर हुआ था। लेकिन तब सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे के बेहद करीब थे। भाईजान ऐश को बहुत प्यार करते थे। इसलिए वह फिल्म में भी उन्हें अपनी बहन नहीं बनाना चाहते थे। बस इसलिए उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया।

चक दे इंडिया

2007 में आई फिल्म ‘चक दे इंडिया’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। हॉकी पर आधारित इस फिल्म में शाहरुख खान महिला हॉकी टीम के कप्तान बने थे। ये फिल्म आज भी लोग बड़े चाव से देखते हैं। इस फिल्म के निर्देशक शिमित अमीन ने सबसे पहले सलमान को अप्रोच किया था। लेकिन सलमान को फिल्म की कहानी कुछ खास पसंद नहीं आई। ऐसे में उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया। फिर ये फिल्म शाहरुख खान को मिली और सुपरहिट हो गई।

गजनी

गजनी फिल्म 2008 में आई थी। फिल्म इस वर्ष सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था। फिल्म में आमिर खान ने धमाल मचा दिया था। लोग उनके अभिनय के कायल हो गए थे। यह फिल्म भी सलमान खान को ऑफर हुई थी। लेकिन कुछ निजी कारणों से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। फिर फिल्म आमिर खान को मिली और वे इस फिल्म से हर तरफ छा गए।

Back to top button