दिलचस्प

8 शादियां की, सभी टूट गई, फिर भी नहीं मानी हार, अब 74 की उम्र में तलाश रहा 9वीं बीवी, बताई वजह

जब हम किसी से शादी करते हैं तो सोचते हैं अब उसी के साथ हंसी खुशी अपना पूरा जीवन बिताएंगे। लेकिन कई बार हम गलत लाइफ पार्टनर चुन लेते हैं। ऐसे में हमारा उनके साथ रिश्ता टूट जाता है। इस स्थिति में सामान्यतः इंसान दूसरी या फिर ज्यादा से ज्यादा तीसरी शादी कर लेता है। इतने में उनकी पूरी लाइफ निकल जाती है। और यदि दो से अधिक शादियां टूट जाए तो उसे शादी से ही नफरत हो जाती है। फिर वह हार मानकर सिंगल ही रहना पसंद करता है।

74 की उम्र में 9वीं बीवी खोज रहे दद्दू

आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जिसकी उम्र 74 साल है। उसके 8 बच्चे और 13 पोते पोतियाँ हैं। वह अभी तक 8 बार शादी के बंधन में बंध चुका है। लेकिन फिर भी उसे अपने लिए 9वीं बीवी की तलाश है। इस शख्स का नाम रॉन शेपर्ड है। वह ब्रिटेन के सोमरटन में रहते हैं। वह कॉमेडियन नॉर्मन विजडम के पूर्व टूर मैनेजर रह चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव में रॉन अपने लिए एक परफेक्ट जीवनसाथी खोज रहे हैं। यदि ये उन्हें मिल जाए तो वह 9वीं बार दूल्हा बन जाएंगे।

8 बार शादियां की सभी टूट गई

दरअसल रॉन की किस्मत पत्नियों के मामले में हमेशा खराब ही रही। जितनी भी महिलाएं उनके जीवन में आई सब किसी न किसी वजह से दूर होती चली गई। उन्होंने सबसे पहली शादी साल 1966 में मार्गरेट से की थी। हालांकि दो साल बाद ही दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे। फिर जेनेट नाम की महिला उनकी दूसरी पत्नी बनी थी। लेकिन ये शादी तो एक साल ही मुश्किल से टिकी और फिर 1974 में दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद रॉन की जिंदगी में लेस्ली नाम की महिला आई। दोनों 1976 में शादी के बंधन में बंधे। लेकिन शादी के 5 साल बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई। ऐसे में रॉन एक बार फिर अकेले पड़ गए। रॉन को कभी अकेले रहना पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने हार नहीं मानी। वे 1982 में केथी संग विवाह सूत्र में बंधे। लेकिन यहां भी उनका तलाक हो गया।

ऐसे में उन्होंने 1986 में ‘सू’ नाम की महिला से विवाह किया। गरिमत रही कि उनकी ये शादी 11 साल तक चली। इसके बाद रॉन ने सिंगापुर की उषा से साल 1999 में शादी रचाई। वहीं वे 2003 में वॉन से शादी रचाते दिखे। इसके एक साल बाद उन्होंने वेंग से शादी की।

हर हाल में चाहिए 9वीं बीवी

इस तरह 74 साल के रॉन शेपर्ड अब तक 8 शादियाँ कर चुके हैं। वह कुछ सालों पहले रोज नाम की एक अमेरिकी महिला के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे। दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन ये इंगेजमेंट 2019 में टूट गई। 8 बच्चों के बाप और 13 नाती-पोते-पोतियों के दादा-नाना रॉन अब अपने लिए 9वीं बीवी की तलाश कर रहे हैं।

Parkinson’s की बीमारी झेल रहे रॉन कहते हैं कि अकेले जीवन गुजारना बड़ा मुश्किल है। मै अकेले नहीं रह सकता। मुझे बस एक साथी चाहिए। जब भी मुझे अपना अगला परफेक्ट मैच मिलेगा मैं शादी कर लूंगा। अभी मेडिकल प्रॉब्लम्स और कोविड की वजह से मैं बीते कुछ सालों से खुद के लिए ही समय निकाल रहा था। इसलिए इतने दिनों से अकेला था। लेकिन अब मुझे नया साथी चाहिए। मुझे प्यार चाहिए। और मैं इसे हासिल करने के लिए कभी हार नहीं मानूँगा।

Back to top button
?>