बॉलीवुड

60-70 के दशक में था इन हसीनाओं का जलवा, अब पास से गुजरे तो पहचान ना पाओ

कहते हैं इंसान को अपनी सुंदरता पर घमंड नहीं करना चाहिए। ये जवानी और खूबसूरती उम्र के साथ ढलते जाती है। अब बॉलीवुड की इन अदाकाराओं को ही देख लीजिए। 60, 70 और 80 के दशक की ये हीरोइनें एक जमाने में बेहद हसीन और हॉट हुआ करती थी। लेकिन फिर बुढ़ापे ने इन्हें ऐसा निचोड़ा कि अब ये पास से गुजर जाए तो आप इन्हें पहचान नहीं पाओगे।

rakhi gulzar

राखी गुलजार

15 अगस्त 1947 को पश्चिम बंगाल के रानाघाट में जन्मी राखी 75 साल की हो चुके हैं। अपने जमाने में राखी बला की खूबसूरत दिखा करती थी। उन्होंने 1970 में जीवन मृत्यु फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वे आखिरी बार 2019 में बंगाली फिल्म ‘निर्वाण’ में दिखी थी। वर्तमान में राखी का लुक बेहद बदल गया है। वे अब छोटे बाल रखती हैं। वह अपने पनवेल स्थित फ़ार्महाउस पर रहती हैं। यहां गाय-भैंसों की देखभाल करती हैं। हालांकि उनका पूरा परिवार मुंबई में रहता है।

shatrughan sinha and reena roy

रीना रॉय

7 जनवरी 1957 को मुंबई में पैदा हुई रीना रॉय 65 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने उन्होंने 1972 में जरूरत फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने कई हॉट सीन देकर सनसनी मचा दी थी। रीना को आखिरी बार र 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में देखा गया था। वहीं वे ‘ईना मीना डीका’ नाम के टीवी सीरियल में भी दिखी थी। बाद में 2004 में उन्होंने अपना एक्टिंग स्कूल खोला था। 65 की उम्र में रीना को पहचानना मुश्किल हो जाता है।

टीना मुनीम

11 फरवरी 1957 को मुंबई में जन्मी टीना मुनीम 65 साल की हैं। उन्होंने 1978 में देश परदेश फिल्म से डेब्यू किया था। उन्हें आखिरी बार 1991 में जिगरवाला फिल्म में देखा गया था। उन्होंने 1991 में अनिल अंबानी से शादी रचा ली थी। इसके बाद वह फिल्मी दुनिया से दूर चली गई थी। एक जमाने में कभी बेहद हसीन दिखने वाली टीना के चेहरे पर भी अब बुढ़ापा छलकने लगा है।

mumtaz

mumtaz and dance deewane 3

मुमताज़ अस्करी माधवानी

मुमताज़ बॉलीवुड की दुनिया में जाना माना नाम हुआ करता था। उनका जन्म 31 जुलाई 1947 में हुआ था। वह 75 साल की हो गई हैं। उन्होंने 1963 में फौलाद फिल्म से डेब्यू किया था। उन्हें आखिरी बार 1990 में आँधियाँ (Storms) फिल्म में देखा गया था। मुमताज को कैंसर भी हो गया था। इस कारण उनकी खूबसूरती ढल गई थी। हालांकि बाद में वह पूरी तरह रिकवर हो गई।

tanuja

तनुजा

23 सितंबर 1943 को पैदा हुई तनुजा 78 साल की हो गई है। उन्होंने 1950 में हमारी बेटी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वर्तमान में उनकी दो बेटियां काजोल और तनीषा मुखर्जी बॉलीवुड में एक्ट्रेस हैं। उम्र के ज्यादा होने पर तनुजा की सारी खूबसूरती ढल गई है। कुछ समय पहले उन्हें बेटी काजोल साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। तब वह पहचान में भी नहीं आ रही थी।

Jaya Bachchan

jaya bachchan

जया भादुड़ी

अमिताभ बच्चन की बीवी जया भादुड़ी 9 अप्रैल 1948 जबलपुर में पैदा हुई थी। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू 1963 में महानगर फिल्म से किया था। उन्होंने 3 जून 1973 में अमिताभ बच्चन से शादी की थी। उन्होंने राजनीति की दुनिया में भी हाथ आजमाया है। 74 की उम्र में भी जया काफी एक्टिव है। वे जल्द ही करन जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट संग दिखाई देंगी। उनका लुक भी पहली फिल्म से अब तक काफी बदल गया है।

Zeenat Aman

zeenat aman

जीनत अमान

19 नवंबर 1951 में पैदा हुई जीनत अमान 70 साल की हैं। उन्होंने 1971 में हरे राम हरे कृष्ण फिल्म से डेब्यू किया था। उन्हें आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘पानीपत’ में देखा गया था। इसमें उनका कैमियो था। वहीं वे रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर चैप्टर 2’ पर देव आनंद स्पेशल एपिसोड में भी नजर आई थी। उम्र के इस पड़ाव में भी उनके चेहरे का नूर गया नहीं है।

Back to top button