राशिफल

Rashifal 17 August: बुध के प्रकोप से इन 3 राशियों की लाइफ पर पड़ेगा असर, इन बातों का रखें ध्यान

हम आपको बुधवार 17 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 August 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं खत्म होगी। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने की संभावना है। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। रोग एवं शत्रु को हल्के में न लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। अत: सावधान रहें। जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। सभी कार्य सुचारु और प्रगति से चलेंगे। जिससे किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय जल्दी में लेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज नौकरी परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय से अपने बिगड़ते हुए कामों को बनाने में कामयाब रहेंगे। छोटी यात्राओं और पारिवारिक छुट्टी के लिए यह एक अच्छी अवधि है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज थोड़ा संयम से कार्य करना होगा, जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें, नहीं तो वह बिगड़ सकता है। परिवार के साथ बिताया गया समय आनंदमय होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अपने सभी कार्य सुनयोजित तरीके से करें। आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता सता सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।आपको आर्थिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी दुर्घटना की संभावना प्रबल है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पार्टनर को निराश कर सकते हैं। आपको आज के दिन अपनी वाणी और क्रोध, दोनों पर ही नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। भाइयों व मित्रों के सहयोग से आपके कार्य सफल होंगे। परिवार में बुजुर्गों का ध्यान रखें। कुछ दोस्तों के साथ यात्रा के लिए जो सकते हैं। किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपको अपनी आय-व्यय में भी संतुलन स्थापित करना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन आपके द्वारा धन अर्जित करने में रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है‌‌। अगर आपके विरोधी हैं तो उनकी तरफ से आपको कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। आपको पत्नी का सहयोग मिलेगा लेकिन व्यापार में हानि मुमकिन है। आज यात्रा करने का विचार टाल दें। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा रहेगा‌‌। आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उनको प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठाएंगे।

ganesh

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको सावधान रहना होगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए पैसों की कमी महसूस करेंगे। वजन नियंत्रित करने के लिए खानपान की आदत पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी व्यक्ति से मिलकर उत्साहित महसूस करेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्‍यर्थ खर्च बजट बिगड़ सकता है। निराशा को अपने ऊपर हावी न होने दें। कम प्रयास से अधिक लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें। किसी लॉटरी के जीतने की संभावना है। किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लेना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों पर बात करते समय सावधानी बरतें। व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। दोस्तों पर खर्चा बढ़ने के योग हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको बिजनेस के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ेगा। आपको कोई दूर से शुभ समाचार मिल सकते है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज अपने पार्टनर को सरप्राइज देंगे। आज पूरा समय परिवार वालों के साथ बिताने का मन बनायेंगे। प्रेमी के मन का ख्याल रखें। कई योजनायें आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने का विचार करेंगे जिसमें परिवार वाले सहयोग करेंगे। प्रियजनों के साथ अपना समय बिताना भी कोई बुरा विचार नहीं है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। समझदारी से आगे बढ़ें और हो सके तो लोगों की सलाह ले लें। जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, साथ ही गलत शब्दों का प्रयोग करने से आप बचें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। आपके कार्य पूर्ण तो होंगें, किन्तु उनमे कुछ देरी हो सकती है। दैनिक क्रियाकलापों में आप अपने परिवार के सदस्यों की भागीदारी और प्रदर्शन से प्रसन्न होंगे। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जरूरी काम समय से पूरे हो जाएंगे। कोई टेंशन भी खत्म हो सकती है। हो सकता है आपको काफी कड़ा परिश्रम भी करना पड़े लेकिन आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्दी ही आपकी बड़ी तरक्की होने के आसार हैं। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित होगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कार्य करेंगे।

आपने Rashifal 17 August 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 August 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 August 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button