बॉलीवुड

52 साल की हुई मनीषा कोइराला, शादी के 2 साल बाद ही हो गया था तलाक, दादा थे इस देश के PM

मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। नेपाल के काठमांडू में 16 अगस्त 1970 को जन्मी मनीषा कोइराला आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने साल 1989 में रिलीज हुई नेपाली फिल्म ‘फेरी भेटुला’ में छोटा सा रोल कर अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था।

Manisha Koirala

मनीषा का फिल्मी करियर

मनीषा का बॉलीवुड डेब्यू साल 1991 में आई फिल्म ‘सौदागर’ से हुआ था। सुभाष घई निर्मित-निर्देशित इस फिल्म में विवेक मुश्रान उनके हीरो थे। ये फिल्म दर्शकों को बड़ी पसंद आई थी। हालांकि मनीषा को फिल्मों में असली लोकप्रियता 1994 में आई विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ से मिली थी।

आपको जाने हैरानी होगी कि इस फिल्म के ऑडिशन में विधु विनोद चोपड़ा ने मनीषा को रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने मनीषा को एक खराब एक्ट्रेस कहा था। हालांकि इस बात का मनीषा को बेहद बुरा लगा और उन्होंने 1 दिन का समय मांगा। फिर वह घर गई और लगातार फिल्म के डायलॉग और एक्टिंग की प्रैक्टिस करती रही। अगले दिन मनीषा ने इतना शानदार ऑडिशन दिया कि वह फिल्म में सिलेक्ट हो गई।

कैंसर से जंग

‘बॉम्बे’, ‘दिल’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘दिल से’ और ‘कंपनी’ कुछ ऐसी फिल्में हैं जिसमें मनीषा के अभिनय की सराहना हुई। मनीषा का काम काफी अच्छा चल रहा था लेकिन फिर 2012 में उन्हें कैंसर हो गया। ऐसे में वह इलाज के लिए विदेश गई और कुछ सालों तक अपना ट्रीटमेंट पर फोकस किया। कैंसर की इस जंग को मनीषा आखिर जीत ही गई। फिर 2017 में फिल्म ‘डियर माया’ से उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की। वहीं बाद में उन्हें संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में भी देखा गया।

कैंसर को हराने के बाद मनीषा ने अपनी जर्नी को एक किताब में भी लिखा। उन्होंने ‘हील्ड: हाउ कैंसर गेव मी ए न्यू लाइफ’ (Healed: How Cancer Gave Me a New Life) में अपने कैंसर से लड़ने का अनुभव साझा किया। साथ ही वह कई कैंसर पीड़ित लोगों को जागरूक करने का काम भी करती रहती हैं।

शादी और तलाक

मनीषा की निजी जिंदगी की बात करें तो उनके दादा बिशेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके है। मनीषा ने 2010 में सम्राट दहल से शादी की थी। लेकिन ये शादी महज दो साल ही टिक सकी। 2012 में दोनों का तलाक हो गया। कहा जाता है कि मनीषा ने यह शादी घरेलू हिंसा से परेशान होकर छोड़ी थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी। उनकी शादी काठमांडू में तो हनीमून फिनलैंड में हुआ था।

मनीषा 52 की उम्र में भी खुद को काफी फिट और एक्टिव रखती है। वह उम्र के इस पड़ाव में भी फिल्मों में काफी एक्टिव रहते हैं। हम उन्हें जल्द ही मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की आगामी फिल्म हीरा मंडी (Heeramandi) में देख सकेंगे।

Back to top button