समाचार

पोते को गोद में लेकर मुकेश अंबानी ने मनाया आजादी का जश्न, ऐसे लहराया तिरंगा, देखें Video

15 अगस्त को पूरे देश ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई। हर जगह लोगों ने तिरंगा फहराया। इसमें आम जनता से लेकर बड़ी बड़ी हस्तियाँ भी देश भक्ति के रंग में डूबी नजर आई। इस बीच देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी अपनी पत्नी नीता अंबानी और पोते पृथ्वी अंबानी के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते दिखाई दिए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी सुर्खियां बटोर रहा है।

पोते के साथ 15 अगस्त मनाते दिखे मुकेश अंबानी

दरअसल रिलाइंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया । इस दौरान वे खुशी खुशी देश की आजादी की वर्षगाठ सेलिब्रेट करते दिखे। इस मौके पर सबका ध्यान उनके पोते पृथ्वी अंबानी ने खींचा। वह कुर्ता पजामा और ड्रेस में काफी क्यूट लग रहा था।

झण्डा फहराते हुए पृथ्वी बार बार अपने मुंह में उंगली ले रहा था। हालांकि नीता अंबानी उसे ऐसा करने से मना कर रही थी। इसके बाद पृथ्वी ने झण्डा मांगा। ऐसे में उसे झण्डा दिया गया और वह उसे लहराने लगा। ऐसा करते हुए वह बहुत ही प्यारा लगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पृथ्वी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता का बेटा है।

यहां देखें वीडियो

अंबानी के पोते के इस वीडियो को देख लोग भी दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “अंबानी का पोता बड़ा ही क्यूट है।” फिर दूसरे ने कहा “अंबानी के पोते को देख एक बात क्लियर हो गई। बच्चा अमीर हो या गरीब, उसकी अंगूठा चूसने की आदत से हर मां बाप परेशान रहते हैं।” फिर एक कमेंट आता है “ये देखकर अच्छा लगा कि देश के हर वर्ग के नागरिक देशभक्ति के रंग में डूबे हुए हैं।” बस ऐसे ही और भी कई कमेंट्स आने लगे।

शाहरुख खान ने भी फहराया तिरंगा

भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ कैम्पेन के तहत बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी अपने बंगले मन्नत में तिरंगा फहराते नजर आए। इस दौरान वे अपने बड़े बेटे आर्यन, छोटे बेटे अबराम और पत्नी गौरी संग देश की 75वीं आजादी का जश्न मनाते दिखे।

उन्होंने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा “अपनी छोटी व आने वाली जनरेशन को ये सिखाने के लिए अभी और समय लगेगा कि हमारे क्रांतिकारियों ने इस आजादी को पाने के लिए कितने बलिदान दिए । हालांकि उन्हीं छोटों के झंडा फहराने से हम ज्यादा गर्व, प्यार और खुशी महसूस कर पाए।”

Back to top button