राशिफल

Rashifal 14 August: कर्क और तुला समेत 7 राशि के जातक होंगे मालामाल, भगवान सूर्यदेव करेंगे कृपा

हम आपको रविवार 14 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 August 2022

surya on makar sankranti

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को जल्दबाजी में आज कोई भी व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। शारीरिक और मानसिक परिश्रम को तैयार रहना पड़ेगा। आपका जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों को पूरा नहीं कर सकता, जो आपको निराश कर सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप अपने खर्चो को नियंत्रित करके आर्थिक संकट से दूर रह सकते हैं। छात्र अपने शिक्षक से ऐसे विषय पर बात कर सकते हैं जिसमें वे कमजोर हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का मूड काफी बढ़िया रहने वाला है। आपका निर्भीक और विश्वास से भरा स्वभाव आपको सभी विपत्तियों से बचा सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद इस साल सुलझ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दूर की यात्रा फलदायी साबित हो सकती है। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई समस्या थी, तो वह आज किसी वरिष्ठ जन की मदद से दूर होगी, जिससे परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। आप अपने जीवन में नई सफलताएं प्राप्त करते हुए दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करते हुए आगे बढ़ेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपने ही बनाए प्लान में कुछ न कुछ कमियां दिख सकती है। आज आपको अपने मन की बात किसी से ज्यादा नहीं बतानी है। यदि आपको अपने व्यापार के लिए कोई नया आईडिया आए, तो वह भी आज आपको अपने सहयोगियों को नहीं बताना है और उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और आरामदायक रहेगा और सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्वक व्यवहार रखेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप थोड़ी थकान का अनुभव करेंगे। संभव हो तो आज प्रवास टालें। बिजली से संबंधित कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लग सकता है। हृदय का विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही डॉक्टर की निर्देशानुसार कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते है। नौकरी पेशा जातकों का कार्यस्थल पर किसी बुजुर्ग महिला के साथ झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें। अपने मित्रों की संख्या बढ़ानी है, जो भविष्य में आपको बहुत लाभ देगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों को जिद्दीपन से दूर रहना होगा। रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य को निपटाना होगा। परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे गिफ्ट अवश्य दें इससे आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, अति उत्साह पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा। आपके पद-प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सोच-समझकर बोलें। झूठ बोलने से बचें। स्वभाव में तेजी या थोड़ा उलझने का अंदाज रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, ऑफिस में आज उन्हें सहकर्मियों से पूरी मदद मिलेगी।

shree ram and surya dev

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। अगर आज आप कहीं यात्रा के लिए जाने वाले हैं तो आपको कोई अच्छा साथी मिलने की संभावना है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग है। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष रूप से सफलता मिलने की उम्‍मीद है। लापरवाही से किया गया काम आपको किसी मुश्किल में डाल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। बहुत सारी गतिविधियां संपन्न हो सकती हैं और यात्रा भी लाभदायक होगी। आपको अपनी सेहत को ठीक करने के लिए दवाओं पर खर्च करना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

व्यवसाय की स्थिति से थोड़ी चिंता होगी। शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्‍टा करेंगे। कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। ज्यादा खुशी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने के प्रबल योग बन रहे हैं। बिजनेस में गलत फैसले हो सकते हैं। इन सब के चलते आपका मन अस्थिर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको ये ध्यान रखना है कि किसी के भी साथ संबंध न बिगड़ने दें। परिवार वालों को सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है। भाग-दौड़ के कारण थकावट हो सकती है। सेहत से जुड़ी जुड़ी समस्याएं हो सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आपको अपना मूड अच्छा रखना चाहिए। इससे घर का माहौल ठीक रहेगा। आपके ज्ञान और अच्छे विचारों में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका आत्मविश्वास व पराक्रम बढ़ेगा। लेकिन,व्यापारिक कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। बिना सोचे समझे कोई कार्य न करें। आज आपको किसी भी प्रकार के विवाद से बचना होगा। रिश्तेदारों से विवाद सम्भव है। आपके रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता तनावयुक्त हो सकता है। आपको अपने जीवन में अपार सफलता है मिलने के योग नजर आ रहे हैं। लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

जीवनसाथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा। पारिवारिक शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश व सम्मान मिलेगा। आज सामाजिक सम्मान मिलेगा। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। संतान के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। कार्यस्थल पर नवीन उपलब्धियों के साथ लाभ के योग बनेंगे। किसी गरीब व्यक्ति को अन्न का दान करें। समाज में आपका रुतबा कायम रहेगा।

आपने Rashifal 14 August 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 August 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 August 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>