बॉलीवुड

जब किसी और के पति पर आया इन TV हसीनाओं का दिल, एक ने बेस्टफ्रेंड का ही घर उजाड़ा

बॉलीवुड दुनिया से लेकर टीवी की दुनिया तक में रिश्ते बनना और बिगड़ना आम बात है। यहां पर पल भर में रिश्ता जुड़ जाता है तो पल भर में सालों पुराना रिश्ता टूट भी जाता है। वही टीवी की दुनिया में ऐसे कई अभिनेत्रियां है जिनका संबंध अपनी ही दोस्त के पति या फिर शादीशुदा मर्द से रहा। आज हम आपको बताने जा रहे कुछ ऐसे ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने शादीशुदा मर्द से शादी रचाई है। आइए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में…

बिपाशा बासु

bipasha and karan

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है जानी मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु का। जी हां.. बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने वाली बिपाशा बसु ने मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट के एक्सेस बैंड करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बिपाशा की मुलाकात जेनिफर विंगेट के जरिए ही करण सिंह ग्रोवर से हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने फिल्म ‘अलोन’ में काम किया था।

गौरी प्रधान

gori pradhan

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री गौरी प्रधान ने हितेन तेजवानी के साथ शादी रचाई है। बता दें इससे पहले ही हितेन तेजवानी की शादी हो चुकी थी लेकिन वह कम समय में ही टूट गई। इसके बाद उनकी जिंदगी में गौरी प्रधान आई और इन दोनों ने शादी रचा ली।

नीलम

neelam and sameer

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेत्री नीलम ने मशहूर अभिनेता समीर सोनी से शादी रचाई है। हालांकि इससे पहले समीर सोनी की शादी मशहूर मॉडल राजलक्ष्मी के साथ हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने नीलम को डेट किया और शादी रचा ली।

लता सभरवाल

neelam and sameer

टीवी दुनिया के मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के जरिए घर-घर में मशहूर अभिनेत्री लता सभरवाल ने अभिनेता संजीव सेठ से शादी रचाई है। लेकिन संजीव पहले से ही शादीशुदा थे। इसके बाद यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। रिपोर्ट की मानें तो लता से शादी करने के लिए खुद संजीव सेठ ने अपनी पहली पत्नी से दूसरी शादी की इजाजत ली थी।

स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति से ही शादी रचाई है। जी हां स्मृति ईरानी ने काफी लंबे समय तक अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति को डेट किया था। इसके बाद इन दोनों ने शादी रचा ली। बता दे यह शादी होने के बाद स्मृति को खूब ट्रोल किया गया था और उन पर सहेली का घर उजाड़ने का आरोप लगा था।

श्रद्धा शर्मा

sharaddha sharma

मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा शर्मा ने जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी के एक्सेस बैंड राजा चौधरी को काफी लंबे समय तक डेट किया है। हालांकि यह अलग हो चुके हैं। वही राजा चौधरी ने भी दूसरी शादी रचा ली है।

जेनिफर विंगेट

jennifer winget

टीवी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। लेकिन इससे पहले करण सिंह ग्रोवर के शादी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से हुई थी। बता दे श्रद्धा और जेनिफर भी एक दूसरे की दोस्त थी, लेकिन श्रद्धा से अलग होने के बाद जेनिफर ने करण से शादी रचा ली लेकिन इन दोनों का रिश्ता भी जल्दी ही टूट गया।

रोशेल राव

jennifer winget

बता दे अभिनेत्री रोशेल राव ने भी शादीशुदा मर्द को अपना हमसफर बनाया है। दरअसल उनके पति कीथ ने साल 2011 में अंकिता सिंह नाम की लड़की से शादी रचाई थी। लेकिन इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद रोशेल राव और कीथ ने साल 2018 में शादी रचाई।

Back to top button