विशेष

भूरी, हरी या नीली कैसी होगी आपकी आंखें, ऐसे तय होता है आंखों का कलर, जाने इसके पीछे का विज्ञान

‘इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं’ ये गाना आप ने जरूर सुना होगा। आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होती है। चीजों को देखने के अलावा ये हमारे शरीर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का भी कार्य करती है। आप ने नोटिस किया होगा कि अलग-अलग लोगों की आंखों का रंग अलग-अलग होता है। वैसे तो अधिकतर लोगों की आंखें भूरे रंग के शेड्स में होती है। लेकिन कुछ की नीले या हरे रंग की भी होती है। तो आखिर ये आंखों का रंग कैसे तय होता है? चलिए इसके पीछे का विज्ञान जानते हैं।

ऐसे तय होता है आंखों का कलर

दरअसल आपके आंखों की पुतली में मैलानिन का अमाउन्ट ये तय करता है कि आपकी आंखों का रंग क्या होगा। वहीं प्रोटीन का घनत्व, और आस-पास फैले उजाले पर भी आंखों का रंग निर्भर करता है। सामान्यतः आंखों का कलर नौ श्रेणियों में विभाजित रहता है।

इनमें 16 जीन भी होते हैं जिनका संबंध आंखों के रंग से होता है। इनमें OCA2 और HERC2 दो प्रमुख जीन होते हैं। ये क्रोमोसोम 15 होते हैं। यहां HERPC2 जीन OCA2 के एक्सप्रेशन को नियंत्रित करता है। इनमें HERC2 के चलते नीली आंखें बनती है। वहीं OCA2 का कुछ असर नीली और हरी आंखों पर पड़ता है।

बेहद कम होते हैं नीली आंखें वाले

भूरी आंखें वाले लोग विश्व में सबसे अधिक मिलते हैं। इसकी वजह इसे डेवलप करने वाले जीन का अधिक लोगों में मौजूद होना है। इसके विपरीत नीली आंखें वाले लोगों की संख्या दुनिया में कम ही होती है। कहा जाता है कि नीली आंखों वालों के पूर्वज एक ही हैं। दरअसल 6 से 10 हजार वर्षों पूर्व इंसानी जीन में एक बदलाव हुआ था। इसी के बाद से लोगों की आंखों का रंग नीला होने लगा।

कुछ लोगों की आंखें ग्रे कलर की भी होती है। ये नीली आंखों से ज्यादा गहरे रंग की होती है। यह कम मैलानिन पिगमेंट और कम प्रोटीन के घनत्व के चलते बनती है। हरी आंखों वाले लोग बेहद कम देखने को मिलते हैं। इनकी संख्या दुनिया में बस 2 फीसदी है। हरी आंखें पुतली के बाहरी हिस्से में मैलानिन की कम मात्रा के चलते बनती है। ये रंग नीले और भूरे के बीच का होता है।

कभी-कभी बदलता है आँखों का रंग

आपको जान हैरानी होगी कि कुछ लोगों की आँखों का रंग बदलता भी है। ऐसा जीवन के शुरुआती दौर में ही होता है। उदाहरण के लिए जब कोई नीली आँखों वाला बच्चा पैदा होता है तो ये संभव है कि आगे चलकर उसकी आँखों का रंग बदलकर भूरा हो जाए।

वैसे आपको कौन से रंग की आंखों वाले लोग सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button