समाचार

पेट के X-Ray में डॉक्टर को दिखा स्टील का ग्लास, मरीज से पूछा अंदर कैसे गया? सुनाई गजब की कहानी

आप ने कई ऐसी खबरें देखी और सूनी होगी जहां मरीज के पेट में तेज दर्द होता है और एक्स-रे में बड़ी पथरी, सिक्के, तार जैसी चीज नजर आती है। कई बार मरीज के पेट में कैची भी रह जाती है। ऐसा तब होता है जब डॉक्टर सर्जरी करते हुए उसे मरीज के पेट में ही भूल जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा हैरान करने वाला मामला बताने जा रहे हैं जहां एक शख्स के पेट से स्टील का ग्लास निकला। जब शख्स से पूछा गया कि ये ग्लास अंदर कैसे गया तो उसने बड़ा ही हैरान करने वाला जवाब दिया।

शख्स के पेट में निकला स्टील का ग्लास

दरअसल ये अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के भटौली गांव का है। यहां 50 साल के समरनाथ पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ के पास पहुंचे। उन्होनें बताया कि बीते तीन चार दिन से पेट में बहुत दर्द हो रहा है। कई डॉक्टरों को भी दिखाया लेकिन आराम नहीं लगा। ऐसे में डॉक्टर ने समरनाथ का एक्स-रे करवाया। लेकिन इसमें जो दिखा उसे देख खुद डॉक्टर भी एक पल के लिए डर गए।

शख्स के पेट में स्टील का ग्लास दिख रहा था। ऐसे में डॉक्टर ने उसकी तुरंत सर्जरी की और 2 घंटे के ऑपरेशन के बाद उसके पेट में से ग्लास बाहर निकाल दिया। अब लाख टके का सवाल ये है कि आखिर इतना बड़ा ग्लास शख्स के पेट में गया कैसे? जब डॉक्टर ने उससे इसके बारे में पूछा तो वह इधर उधर की बातें करने लगा। लेकिन जब कई बार उससे पूछा गया तो उसने ऐसी बात बताई जिसे सुन डॉक्टर भी हैरान रह गए।

पीड़ित बोला- दोस्तों ने पीछे से अंदर डाल दिया

शख्स ने बताया कि ये ग्लास उसके दोस्तों ने उसके प्राइवेट पार्ट से अंदर डाला है। वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। लेकिन किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। फिर लड़ाई झगड़े में दोस्तों ने उसके पिछले हिस्से से ग्लास को अंदर घुसा दिया। हालांकि किसी के प्राइवेट पार्ट से ग्लास को पेट तक डालने की बात कई लोगों को हजम नहीं हो रही है। खैर वजह जो भी हो लेकिन इस सर्जरी के बाद मरीज को काफी आराम मिला है।

उधर सोशल मीडिया पर जब ये न्यूज सामने आई तो इसे पढ़कर हर कोई हैरान रह गया। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है। अक्सर पेट में छोटी मोटी चीजें ही गलती से अंदर चली जाती है। लेकिन इतना बड़ा स्टील का ग्लास को कैसे पेट में डाल सकता है ये सोच-सोच कर हर कोई अपना सिर खुजा रहा है।

Back to top button
?>