बॉलीवुड

खुलेआम अपना दूध निकालती दिखी कल्कि कोचीन, बोली- शर्म आती है.. जाने पूरा मामला

एक महिला के लिए मां बनने का एहसास बहुत खास होता है। जब वह मां बनती है तो सबसे पहला काम बच्चे को अपने स्तनों से दूध पिलाने का करती है। हालांकि हर मां को ये सुख नहीं मिल पाता है। शरीर में कई बार दूध अच्छे से बनता नहीं है। और यदि बनता भी है तो आसानी से बाहर नहीं आ पाता है। ऐसे में उसे ब्रेस्ट पंप की सहायता से बाहर निकालना पड़ता है। ताकि बच्चा अपनी मां का दूध पीकर स्वस्थ रह सके।

ब्रेस्ट पंप से दूध निकालती दिखी एक्ट्रेस

ऐसा ही कुछ हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री काल्कि कोचलिन ने किया। काल्कि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। वे गिनी चुनी फिल्में ही करती हैं, लेकिन उनकी हर फिल्म काफी अलग और हट के होती है। उनका अभिनय भी बॉलीवुड की बाकी अदाकारों से काफी अलग और बेहतर होता है। कल्कि इंस्टाग्राम पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kalki (@kalkikanmani)


दरअसल इस तस्वीर में कल्कि मेकअप रूम में ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल कर अपना ब्रेस्ट मिल्क निकालते हुए दिखाई दी। वह किसी फिल्म की शूट के लिए अपना मेकअप करवा रही थी। इसी दौरान उन्होंने अपनी बच्ची के लिए ब्रेस्ट बंप से दूध भी निकाला। वैसे कल्कि को इस बात का अफसोस भी हुआ कि वह अपनी बेबी को खुद दूध नहीं पीला सकी। उन्हें ब्रेस्ट पंप का सहारा लेना पड़ा। इसलिए उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में ‘मॉम्स गिल्ट’ भी लिखा।

बिना शादी दिया था बेटी को जन्म

वैसे बता दें कि कल्कि की ये तस्वीर थ्रोबैक फोटो है। उनकी ये बच्ची बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग से है। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि इन्होंने बेबी प्लान कर लिया। कल्कि ने बेटी को फरवरी 2020 में जन्म दिया था। कल्कि ने अपनी बेटी का नाम Sappho रखा है। यह नाम पहली लेस्बियन कवि के नाम पर रखा है। वह एक बड़ी कवित्री थी। जिन्होंने कविता की एक विधा Sapphic की रचना की थी।

कल्कि इसके पहले बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप की पत्नी भी थी। दोनों ने 30 अप्रैल 2011 को शादी रचाई थी। हालांकि शादी के चार साल बाद ही (2015 में) दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। कल्कि के अनुसार दोनों में उम्र का ज्यादा अंतर था जिसके चलते उनका रिश्ता कुछ खास चल नहीं सका। बता दें कि अनुराग ने 2009 में ‘देव डी’ फिल्म डायरेक्ट की थी। कल्कि ने इसी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बस यहीं से दोनों एक दूसरे के करीब आए थे।

बताते चलें कि कल्कि मूल रूप से फ्रांस की रहने वाली हैं। उनके पास वहीं की नागरिकता है। हालांकि उन्होंने इंडिया में भी काफी समय बिताया है। ऐसे में वह इस देश से भी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। फिलहाल लोग कल्कि की मेहनत को सलाम कर रहे हैं। वह एक कामकाजी महिला और मां दोनों के रियल लाइफ किरदार को बखूबी निभा रही हैं।

Back to top button