बॉलीवुड

बिल्कुल अपने नाना पर गई है राजेश खन्ना की नातिन, खूबसूरती देख सारा-जान्हवी को भूल जाओगे

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को सही मायने में बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने अपने जमाने में कई हिट फिल्में दी हैं। कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। आज राजेश खन्ना हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनकी यादें और उनकी आने वाली नई जनरेशन हमारे बीच मौजूद हैं। गौरतलब है कि राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हुई।

ट्विंकल और रिंकी दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस एक्टिव रहीं। इनमें ट्विंकल खन्ना का फिल्मी करियर तो ठीक-ठाक रहा, लेकिन उनकी छोटी बहन रिंकी खन्ना का करियर बुरी तरह फ्लॉप हो गया। रिंकी ने डिनो मोरिया और संजय सूरी के साथ प्यार में कभी कभी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिर वे मुझे कुछ कहना है, जिस देश में गंगा रहता है, और झंकार बीट्स जैसी फिल्मों में नजर आई।

बेहद हसीन है राजेश खन्ना की नातिन

रिंकी को आखिरी बार साल 2003 में करीना कपूर के साथ चमेली फिल्म में देखा गया था। इसी साल (2003 में) रिंकी ने बिजनेसमैन समीर सरन से शादी रचा ली थी। शादी के बाद रिंकी अपने पति संग विदेश में सेटल हो गई। वैसे भी उनका फिल्मी करियर कोई खास नहीं चल रहा था ऐसे मे उन्होंने विदेश में सेटल होना ही सही समझा। शादी के बाद रिंकी के घर एक प्यारी बेटी का जन्म हुआ। उन्होंने बेटी का नाम नाओमिका सरन रखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

नाओमिका 17 साल की है और दिखने में बेहद हसीन हैं। कुछ दिनों पहले ही रिंकी का जन्मदिन था। ऐसे में उनकी बहन ट्विंकल ने रिंकी को जन्मदिन की बधाई दी थी। बधाई देने के लिए ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिंकी और उनकी बेटी नाओमिका की एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में रिंकी की बेटी को देख हर कोई हैरान रह गया था।

अपने नाना की तरह बन सकती है सुपरस्टार

दरअसल नाओमिका में लोगों को राजेश खन्ना की झलक दिख रही थी। नाओमिका दिखने कुछ कुछ अपने नाना राजेश खन्ना पर भी गई हैं। इस तस्वीर में रिंकी एक प्रिंटेड टॉप में तो उनकी बेटी नाओमिका एक ऑफ-शोल्डर ड्रेस में दिखाई दी। इस दौरान नाओमिका कैमरे को देख प्यार से मुस्कुराती नजर आई। ऐसा करते हुए वह बड़ी क्यूट लग रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naomika Saran (@naomika14)

नाओमिका की सुंदरता को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वे जल्द बॉलीवुड में अपना एक सफल करियर बना सकती है। यदि बॉलीवुड में उनका प्रॉपर लांच हुआ तो वह अपने नाना राजेश खन्ना की तरह एक सुपरस्टार बन सकती हैं। फिलहाल तो नाओमिका अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि उन्हें फिल्में देखने का भी बड़ा शौक है। इसलिए वह दिन दूर नहीं जब हम उन्हें बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाते हुए देखेंगे। वैसे आपको राजेश खन्ना की नातिन कैसी लगी हमें कमेंट का जरूर बताएं।

Back to top button
?>