समाचार

अपने पति के लिए 3 लड़कियां तलाश रही महिला, बोली- मेरे पति को खुश कर दो, खूब पैसा दूंगी.

पति और पत्नी का रिश्ता बड़ा ही पेचीदा होता है। हर शादीशुदा जोड़ा अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना पसंद करता है। ऐसे में इस रिश्ते को लेकर कई बार अजीब खबरें भी सामने आ जाती है। अब इस महिला को ही ले लीजिए। इन्हें अपने पति के लिए 3 लड़कियों की तलाश है। उन्हें ऐसी लड़कियां चाहिए जो उनके पति को खुश कर सके। इसके बदले पत्नी उन्हें पैसा, खाना और रहने की जगह भी देगी। लेकिन लाख टके का सवाल ये उठता है कि आखिर पत्नी अपने पति के लिए ये सब क्यों कर रही है? चलिए जानते हैं।

आमतौर पर अधिकतर पतियों का यही सपना होता है कि वह एक साथ कई लड़कियों संग मजे कर सके। लेकिन बीवी और समाज के डर से वह जिंदगीभर एक ही लड़की यानि अपनी बीवी के साथ रिश्ता निभाते हैं। यदि कोई दूसरी लड़की से अफेयर चलाता भी है तो उसकी खबर पत्नी को कानोंकान नहीं होने देता है। यदि पत्नी को पति के अफेयर का पता चल जाए तो उसकी खैर नहीं होती है।

पति के लिए 3 लड़कियां तलाश रही पत्नी

लेकिन थाईलैंड में पत्थीमा (Pattheema Chamnan, 44) नाम की एक महिला तो खुद अपने पति के लिए तीन लड़कियां ढूंढ रही है। इसके लिए उन्होंने एक विज्ञापन भी दिया है। इस विज्ञापन में उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी 3 लड़कियों की तलाश है जो उनके पति को खुश रख सके। उनके घर के कामों में मदद भी कर सके। उनकी अच्छे से देखरेख करे। इसके बदले लड़कियों को हर महीने पैसे, खाना और रहने की जगह भी दी जाएगी।

महिला ने इसके लिए कुछ कंडीशन भी रखी है। उन्हें 30 से 35 वर्ष के बीच की महिलाओं की ही तलाश है। महिला के कोई बच्चे नहीं होने चाहिए। वह इंटेलिजेंट होना चाहिए। इसके अलावा जो महिला इस जॉब के लिए अप्लाइ करेगी उसे पहले अपना HIV टेस्ट भी कराना होगा। महिला को अपने पति के लिए एक लड़की मिल भी गई है। अब दो और लड़कियों की जगह खाली है। तो हम घूम फिरकर फिर उसी सवाल पर आते हैं कि आखिर ये महिला अपने पति पर इतनी मेहरबान क्यों हो रही है?

इस कारण है पति पर मेहरबान

दरअसल महिला ने बताया कि उसकी तबीयत काफी खराब रहती है। वह अपने पति को शारीरिक सुख भी नहीं दे पाती है। इसलिए वह चाहती है कि उसके पति को किसी और लड़की का साथ मिल जाए। इससे उसका पति खुश रहेगा। साथ ही उसे घर के कामों में मदद भी मिल जाएगी। उधर महिला के पति को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उसकी पत्नी ने ऐसा कोई विज्ञापन दिया है। जब उसने इसे देखा तो वह भी हैरान रह गया।

बरहाल महिला का यह अनोखा विज्ञापन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग यह खबर अपनी-अपनी बीवियों के साथ शेयर कर रहे हैं। वैसे क्या आपके अंदर ये खबर अपनी पत्नी के साथ साझा करने का दम है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी बीवी आपके लिए ऐसा कुछ करे? अपने जवाब हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Back to top button