विशेष

आजादी के 70 साल बाद भारत में हुए यह बडे बदलाव, आज भारत बन चुका है बड़ी विश्व शक्ति।

15 अगस्त 1947 को जैसे ही घड़ी की सुई मे रात के 12 बजे, हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देश के स्वतंत्र होने की घोषणा की थी। आज भारत को आजाद हुए पूरे 70 साल हो चुके हैं। और पूरा देश 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के बाद इन 7 दशकों में भारत में बहुत बदलाव आया है। आजादी के बाद भारत ने बहुत अधिक आर्थिक और तकनीकी तरक्की की है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जिस से आपको पता चलेगा आजादी के बाद भारत में क्या क्या बदलाव हुए। भारत ने आजादी के बाद विकास कैसे किया। और आजादी से पहले भारत की तस्वीर कैसी थी।

स्वतंत्रता के बाद भारत की अर्थव्यवस्था में हुए बड़े बदलाव :

भारत की अर्थव्यवस्था आज एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जिसमें सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य में कई बदलाव हुए हैं। आजादी के बाद भारत तेजी से विश्व शक्ति बनकर उभरा है। औपनिवेशिक शासन काल से अब तक भारत की अर्थव्यस्था 2.7 लाख करोड़ रुपयों से बढ़कर 57 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही भारत में विदेशी मुद्रा भंडार भी 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का हो गया है। भारत कृषि में आत्‍मनिर्भर बन चुका है और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है। सड़कों, बंदरगाहों का निर्माण करवाकर एवं खाद्यान्न के उत्पादन में भी आत्मनिर्भर बन कर देश ने अर्थव्यवस्था को विकास के उच्च मार्ग पर लाने की दिशा में बहुत प्रगति की है।

भारत की प्रमुख उपलब्धियां :

थोरियम आधारित परमाणु ऊर्जा विकसित करने वाला एकमात्र देश भारत है। परमाणु पनडुब्बी लांच करने वाले पांच देशों में से एक भारत है। भारत के पास खुद की बनाई हुई परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत है जिस में परमाणु हथियार सुरक्षित रखे जा सकते है। चांद और मंगल पर मानव रहित मिशन भेजने वाले पांच देशों में से एक भारत है। भारत में दुनिया के सबसे कम लागत सुपर कंप्यूटर है। हमारा देश दुनिया में एकमात्र ऐसा राष्ट्र है जिसने हर वयस्क नागरिक को स्वतंत्रता के पहले दिन से ही मतदान का अधिकार दिया है।

भारत ने आईटी क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। घरेलू संचार के लिए उपग्रह विकसित करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। अगर भारतीय सशस्त्र बल की बात करें तो भारतीय सेना किसी से कम नहीं है। दुनिया में आज भारत चार बड़ी सैन्य शक्तियों में से एक है। और हमारे पास दुनिया के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान और मिसाइल हैं।

उत्पादन के मामले में भारत :

आजादी के बाद भारत ने कई क्षेत्रों में विकास किया है। उत्पादन के मामले में भारत बड़े-बड़े देशों को पीछे छोड़ता है। भारत दालों का सबसे बड़ा उत्पादक है। चीनी का यह दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है और कपास का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। सबसे कम कीमत वाली कार नैनो यहीं बनाई गई हैं। विश्व का सबसे बड़ा दुपहिया वाहनों का उत्पादक हमारा देश भारत ही है।

सर्वाधिक पशुधन आबादी वाला देश भी भारत ही है। इसके अलावा हमारा देश भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध और मक्खन उत्पादक भी है। अगर धातु की बात करें तो भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक और उपभोक्ता राष्ट्र है। दुनिया के 90% हीरे हमारे देश भारत में ही पॉलिश और प्रसंस्करित किए जाते हैं। भारत में सबसे सस्ती दरों पर वायरलेस टेलिफोनी सुविधा प्रदान की जाती है। देश में दूरसंचार का बाजार सबसे तेजी से बढ़ रहा है। इन आंकड़े से पता चलता हैं कि भारत मैं आजादी के बाद कितना ज्यादा विकास हुआ है। इन सभी बातों को जान कर हम गर्व से कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।

Back to top button