विशेष

भारतीय सेना को ५० हजार बुलेट प्रूफ जैकेट्स दे रही है मोदी सरकार, जानिए इस जैकेट की खासियत

भारत माता की सुरक्षा के लिए दिन-रात सक्रीय रहने वाले भारतीय जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट के लिए बहुत लम्बा इंतजार करना पड़ा है। लेकिन अब यह इंतजार की घडी ख़त्म होने को है। भारतीय जवानों को मोदी सरकार ५० हजार जैकेट उपलब्ध करा रही है इस अगस्त के महिने मैं

यूं तो भारतीय सैनिकों के लिए तीन संख्या के लिहाज़ से ३ लाख ५३ हजार ७६५ बुलेट प्रूफ जैकेट्स की सख्‍त जरूरत है। पर आपात जरूरत को ध्‍यान में रखते हुए ऐसी ५० हजार जैकेट्स खरीदने के लिए १४० करोड़ रुपए का सौदा किया गया है।

indian-army-fifty-thousand-bullet-proof-jackets-003

भारतीय सेना ने टाटा एडवांस मटेरियल लिमिटेड को ५० हजार बुलेट प्रूफ जैकेट बनाने का आदेश दिया था। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, आने वाले इस अगस्त महीने में टाटा ग्रुप जैकेट्स की डिलिवरी शुरू कर देगी। और २०१७ साल के प्रारम्भ होते ही इसकी डिलिवरी टाटा ग्रुप पूरी कर देगा। टाटा ग्रुप  हर महिने १०००० जैकेट्स  सेना को प्रदान करेगी जनवरी के महिने तक.

नवम्बर २०१४ में रक्षा मन्त्री मनोहर पारिकर ने पहली बार इसके निर्देश दिए थे। अक्टूबर २०१५ में छह वेंडरों द्वारा बनाए १.८६ लाख मॉड्यूलर जैकेट को फील्ड परीक्षण में अनुपयुक्त करार दिया गया था। जिसके कारण इन्हें रद्द कर दिया गया था।

जानिये ये बुलेट प्रूफ जैकेट्स की खासियत

 

ये बुलेट प्रूफ जैकेट्स की ये खासियत होगी कि, ये वजन में बहुत हल्के होंगे। जिसकी वजह से मुश्किल क्षेत्रों में भी इन्हें एक से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकेगा।

इन जैकेट्स की एक खासियत ये भी है की इन जैकेट्स से भारतीय सैनिकों के सिर, गर्दन, और पैर भी ढक सकेंगे। जिनसे दुश्मनों की मार से सैनिको को सुरक्षा मिलेगी।

अभी तक भारतीय जवानों को भारी-भरकम बुलेट प्रूफ जैकेट्स से ही काम निकाल रहे है। इन जैकेट्स की गुणवता जरूरत के हिसाब से बहुत कम है। इन भारी जैकेट्स से बड़े ऑपरेशनों में काफी दिक्कत का सामना कर

Bullet proof jackets advantage

ना पड़ता है। इसीलिए अभी नई जैकेट्स में इसका ख्याल रखा गया है कि, ये जैकेट्स वजन में हलकी हो और गुणवता में सर्वोत्तम।

 

Back to top button