बॉलीवुड

कब दिखेगी प्रियंका चोपड़ा की बेटी की झलक? नानी मां मधु चोपड़ा ने बताया राज

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद हॉलीवुड की दुनिया में राज करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर अपनी बेटी मालती मैरी के साथ एंजॉय कर रही है। गौरतलब है कि जब से मालती मैरी चोपड़ा जोनास का जन्म हुआ है तब से प्रियंका ने अपनी बेटी की झलक किसी को नहीं दिखाई है।

priyanka chopra

हालांकि वह अपनी बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करती तो है लेकिन उन पर हार्ट इमोजी लगा देती है जिसके चलते फैंस अभी तक उनकी बेटी का चेहरा नहीं देख पाए। ऐसे में फैंस इस नन्ही परी का चेहरा देखने के लिए काफी उत्साहित है। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया है कि आखिर प्रियंका अपनी बेटी का चेहरा फैंस को कब दिखाएंगी। तो आइए जानते हैं यह राज?

नातिन का चेहरा दिखाने पर क्या बोली प्रियंका की मां?

सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही प्रियंका अमेरिका में है और सरोगेसी की मदद से वह मां बनी है। हाल ही में प्रियंका ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

priyanka chopra

ऐसे मौके पर उन्होंने मालती मैरी के साथ कई तस्वीरें भी साझा की थी। हालांकि चेहरे पर इमोजी लगा देने की वजह से कोई भी उनका चेहरा नहीं देख पाया। अब इसी बीच मधु ने खुलासा करते हुए कहा कि मालती जब पूरी 1 साल की हो जाएगी तभी फैंस को उनकी एक झलक देखने को मिलेगी।

priyanka chopra

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा कि, “मुझे नामकरण के दिन ही पता चला था कि दोनों ने मालती का नाम मेरे नाम पर रखा है। मैं यह सुनकर बहुत खुश हुई थी। हमारी संस्कृति में बच्चे के दादाजी नाम को बेबी के कान में फुसफुसाते हैं। निक के पापा ने यह परंपरा भी निभाई थी। प्रियंका और निक दोनों ही बच्चे का बहुत ध्यान रखने वाले माता-पिता हैं। मैं मालती मैरी को मसाज देती हूं तो निक उसे नहलाता है और उसके डायपर्स चेंज करता है।”

priyanka chopra

प्रियंका की अपकमिंग फ़िल्में

यदि बात की जाए प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्मों के बारे में तो वह इन दिनों हॉलीवुड की फिल्मों में बिजी है। बता दे प्रियंका को जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में देखा जाएगा। यह फिल्म 10 फरवरी साल 2023 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा प्रियंका के पास ‘सिटाडेल’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ जैसी फिल्में भी है। इसके साथ ही उनके पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘मैट्रिक्स’ भी है।

वही बात की जाए बॉलीवुड फिल्मों के बारे में तो उनके पास फिल्म ‘जी ले जरा’ है जिसमें वह मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य किरदार में दिखाई देंगी।

Back to top button