बॉलीवुड

अपनी सालियों को जान से भी ज्यादा चाहते हैं बॉलीवुड के यह 6 जीजा, देखें ऐसा है इनका रिश्ता

जीजा और साली दोनों की आपस में बहुत बनती है। यह दोनों बेस्ट फ्रेंड की तरह रहते हैं। कभी एक दूसरे से लड़ते झगड़ते हैं, तो कभी साथ में मिलकर बहुत मस्ती करते हैं। यह दोनों एक दूसरे की टांग खिंचाई करने से भी बाज नहीं आते हैं। बॉलीवुड में भी आपको ऐसी कई जीजा साली की जोड़ियां देखने को मिल जाएगी। आज हम इन्हीं जोड़ियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

निक जोनस और परिणीति चोपड़ा

निक जोनस हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और गायक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से साल 2018 में शादी रचाई थी। प्रियंका की कजिन सिस्टर और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी अपने जीजू निक जोनस के बेहद करीब हैं। देसी साली और विदेशी जीजा की आपस में बहुत अच्छे से बनती है। दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

सैफ अली खान और करिश्मा कपूर

saif kareena karishma

सैफ अली खान ने साल 2012 में करीना कपूर से शादी की थी। यह सैफ की दूसरी और करीना की पहली शादी थी। करीना की शादी में उनकी बहन करिश्मा कपूर ने भी काफी इंजॉय किया था। करिश्मा अपने जीजू सेफ अली खान को इस शादी के पहले से जानती थी। दोनों साथ में कई फिल्में भी कर चुके हैं। यही वजह है कि करीना से शादी के बाद करिश्मा और सैफ का रिश्ता काफी मजबूत और अच्छा है।

राज कुन्द्रा और शमिता शेट्टी

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी साल 2009 में अमीर बिजनेसमैन राज कुंद्रा के संग शादी के बंधन में बंधी थी। राज कुंद्रा की यह दूसरी और शिल्पा की पहली शादी थी। राज कुंद्रा को अक्सर अपनी साली यानी शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी के साथ देखा जाता है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं। जीजा साली की यह जोड़ी एक दूसरे का काफी खास ख्याल भी रखती है। दोनों के बीच हंसी मजाक अक्सर चलता रहता है।

अजय देवगन और तनीषा मुखर्जी

काजोल और अजय देवगन साल 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में काफी हिट है। वैसे अजय और उनकी साली तनीषा मुखर्जी की जोड़ी भी साथ में बहुत अच्छी लगती है। तनीषा और अजय एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों अपने परिवार के फैमिली फंक्शन में अक्सर हंसी मजाक करते रहते हैं। तनीषा जब भी कोई मुसीबत में होती है तो अजय उनकी हेल्प के लिए हमेशा आगे रहते हैं। वही तनीषा भी अपने जीजू के सुख दुख में साथ खड़ी रहती है।

अक्षय कुमार और रिंकी खन्ना

बॉलीवुड के एक्शन खिलाड़ी अक्षय कुमार ने साल 2001 में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से शादी की थी। ट्विंकल बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी है। इनकी एक और बेटी है रिंकी खन्ना। रिंकी रिश्ते में अक्षय की साली लगती है। रिंकी और अक्षय की आपस में बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। अक्षय ने अपनी साली रिंकी की पूरी जिम्मेदारी उठा रखी है। राजेश खन्ना के निधन के बाद से वह पिता की तरह अपनी शादी का ख्याल रखते हैं। रिंकी के ससुराल वालों से भी अक्षय ही सारी फॉर्मेलिटी पूरी करते हैं।

रणबीर कपूर और पूजा भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे हैं। आलिया तो अपनी प्रेगनेंसी भी अनाउंस कर चुकी है। रणबीर की आलिया से शादी के बाद सालियां बन गई हैं। पहली है पूजा भट्ट और दूसरी शाहीन भट्ट। पूजा भट्ट आलिया की सौतेली बहन है। वही शाहीन भट्ट उनकी रियल सिस्टर हैं। रणबीर अपनी दोनों ही सालियों से स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं। इनकी आपस में काफी अच्छे से बनती है।

Back to top button