अध्यात्म

पति से ये 7 बातें छिपाकर रखती हैं बीवियां, कानोंकान नहीं होने देती खबर, चाहो तो खुद आजमा लो 

कहते हैं पति पत्नी के रिश्ते में पारदर्शिता होना बहुत जरूरी है। एक मजबूत रिश्ते के लिए उन्हें एक दूसरे से कुछ भी नहीं छिपाना चाहिए। इसलिए फेरे लेते समय भी पति पत्नी वचन देते हैं कि वह एक दूसरे से शादी के बाद कुछ भी नहीं छिपाएंगे।

हालांकि आचार्य चाणक्य के अनुसार पत्नियां अपने पति से बहुत सी बातें छिपाकर रखती हैं। इसकी भनक पति को कनोंकान नहीं होती है। पत्नियां यह बाते बड़ी सफाई से झूठ बोल जाती हैं। इसके बारे में पति को कुछ नही बताती हैं। हालांकि उनकी ये बातें छिपाने से उनका रिश्ता मजबूत ही बनता है। यदि वह ये बातें पति को बता दें तो उनका रिश्ता बिगड़ सकता है।

पति से ये बातें छिपाती है पत्नियां

1. हर महिला अपने पति के अलावा किसी ना किसी को चोरी छिपे चाहती है। इसे आप उनके सिक्रेट क्रश के रूप में भी देख सकते हैं। उन्हें वह मन ही मन पसंद करती है। यह कोई पड़ोसी, कॉलेज फ्रेंड या सेलिब्रिटी हो सकता है। वह अपने इस सीक्रेट क्रश वाली बात पति से कभी साझा नहीं करती है। वरना दोनों के रिश्तों में खटास आ सकती है।

2. पत्नी अक्सर पति का दिल रखने के लिए उसकी हां में हां मिला देती है। फिर भले वह पति के फैसले या बातों से खुश ना हो। लेकिन पति से कोई लड़ाई झगड़ा ना हो इसलिए वह ना चाहते हुए भी उसकी बातों से सहमति जताती है।

3. पत्नियां कई बार रोमांस के दौरान पति से पूर्ण रूप से संतुष्ट नहीं हो पाती हैं। ऐसे में जब पति उससे पूछता है कि उसे मजा आया या नहीं तो वह अपने थके-हारे पति को देखकर झूठ बोल देती है कि हां बहुत मजा आया। लेकिन असल में उसकी और रोमांस करने की इच्छा अधूरी रह जाती है।

4. पत्नियां कभी भी पतियों को अपनी पैसों की सेविंग की जानकारी नहीं देती हैं। वह कभी अपने पति से पैसे चुराती हैं या किसी न किसी खर्च के बहाने ज्यादा पैसे ले लेती है। हालांकि जब घर में आर्थिक संकट आता है तब पत्नी की सेविंग ही काम आती है।

5. पत्नी अक्सर अपने शरीर से जुड़ी बीमारियों का राज छिपाती है। पति उसकी ज्यादा फिक्र न करे या कोई टेंशन ना ले इसलिए वह अपने शरीर से जुड़ी कुछ समस्याएं उसे नहीं बताती है।

6. कहते हैं महिलाओं के पेट में कोई बात नही टिकती है। पति उन्हें कई ऐसे राज बताता है जिसे दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। लेकिन पत्नियों के पेट में वह बात हजम नहीं होती और वह पति के राज दूसरों को बता देती हैं।

7. पत्नियां अपने पति को अपने पास्ट के रिश्तों के बारे में नहीं बताती है। जैसे उसके स्कूल कॉलेज में कितने बॉयफ्रेंड थे या उसका कितने लोगों से अफेयर चला है। ऐसी बातें सुनकर पति से रिश्ता बिगड़ भी सकता है। इसलिए इन्हें छिपाने में ही भलाई है।

Back to top button