समाचार

धूमधाम से मना कोकिलाबेन अंबानी का 88वां जन्मदिन, बर्थडे केक में नजर आया पूरा अंबानी परिवार

स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी ने इस साल अपना 88वां जन्मदिन मनाया था। कोकिलाबेन का जन्म 24 फरवरी 1934 को नवानगर राज्य, ब्रिटिश भारत (आज का जामनगर, गुजरात) में हुआ था। हाल ही में कोकिलाबेन के 88वें जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरे सामने आई है।

kokilaben ambani

अंबानी परिवार ने घर की सबसे बड़ी सदस्य कोकिलाबेन के जन्मदिन को ख़ास अंदाज में मनाया था। कोकिलाबेन के जन्मदिन के लिए बेहद ख़ास तैयार किया गया था। हाल ही में उनके जन्मदिन केक की तस्वीर अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा की थी। उनके जन्मदिन के केक में पूरा अंबानी परिवार नजर आ रहा है।

kokilaben ambani

बता दें कि धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी की जोड़ी काफी लोकप्रिय थी। कोकिलाबेन ने हर पृष्टि में अपने पति धीरबाही अंबानी का साथ दिया था। दोनों को एक आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाता था। हालांकि आपको बता दें कि साल 2004 में धीरूभाई का निधन हो गया था। इसके बाद घर-परिवार की जिम्मेदारी को कोकिलाबेन ने बखूबी संभाला और परिवार में सामंजस्य बनाए रखा।

kokilaben ambani

गौरतलब है कि धीरूभाई के निधन के बाद उनकी विरासत को उनके बेटों मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी ने आगे बढ़या। हालांकि अनिल से ज्यादा सफलता और लोकप्रियता मुकेश अंबानी ने हासिल की। बता दें कि अनिल अंबानी का नाम भारत और एशिया के सतह ही दुनिया के शेयर अमीरों में शामिल रहता है।

kokilaben

सादा जीव जीना पसंद करती हैं कोकिलाबेन

कोकिलाबेन का जन्म गुजरात के एक सहदारन से और माध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। वहीं धीरबाही अंबानी की पत्नी और मुकेश अंबानी की मां होने के बावजूद वे एक साधारण जीवन जीना पसंद करती हैं। कोकिलाबेन के पास धन दौलत की कोई कमी नहीं है लेकिन इसके बावजूद वे किसी भी प्रकार के दिखावे से दूर रहती है। कोकिलाबेन एक धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति की है।

बहुएं भी है फेमस

कोकिलाबेन के दोनों बेटों की तरह ही उनकी दोनों बहुएं भी लोकप्रिय है। बड़े बेटे मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपनी खूबसूतरती सहित कई ख़ास चीजों के लिए चर्चा में बनी रहती है। वहीं छोटे बेटे अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी भी जानी नामा नाम है। बता दें कि टीना बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

kokilaben ambani nita and tina

मुकेश अंबानी की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

हाल ही में एक शख्स ने कोर्ट में मुकेश अंबानी और उनके परिवार की Z प्लस सुरक्षा के खिलाफ जनहित याचिका दायर की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने शख्स की याचिका खारिज कर दी थी और अंबानी की Z प्लस सुरक्षा जारी रखने की बात कही थी। बता दें कि सरकार से मिली सुरक्षा पर मुकेश खुद हर माह 15 से 20 लाख रूपये खर्च करते हैं।

ambani family

Back to top button