दिलचस्प

श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहती है ये चिड़िया, रात-दिन बोलती है हरे कृष्णा, देखें Video

दुनियाभर में कृष्ण कन्हैया के करोड़ों अरबों भक्त हैं। ये भक्त भगवान कृष्ण की भक्ति में सदैव डूबे रहते हैं। फिर अगस्त माह में जन्माष्टमी का पावन पर्व भी आ रहा है। ऐसे में भक्तों का उत्साह दुगुना हो जाएगा। इस वर्ष जन्माष्टमी दो दिन 18 अगस्त और 19 अगस्त को पड़ रही है। इस बीच भगवान कृष्ण का एक अनोखा भक्त सोशल मीडिया पर सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है।

हरे कृष्णा बोलती है ये नन्हीं चिड़िया

हम यहां जिस अनोखे भक्त की बात कर रहे हैं वह कोई इंसान नहीं बल्कि एक चिड़िया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक चिड़िया भगवान की भक्त कैसे हो सकती है? तो चलिए इस राज से भी पर्दा उठा देते हैं। ये चिड़िया पूर्ण प्रेम भाव से भगवान कृष्ण का नाम लेती है।

चिड़िया ’हरे कृष्णा’ और ’हरी बोल’ जैसे वाक्य बोलकर अपनी भक्ति दिखाती है। भगवान का नाम लेते हुए इस चिड़िया का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चिड़िया को हरे कृष्णा बोलने के लिए कहता है। फिर आश्चर्यजनक रूप से वह चिड़िया हरे कृष्णा बोल भी देती है।

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा का है वीडियो

यह वीडियो भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा का बताया जा रहा है। हमने ये तो सुना था कि मथुरा के कण कण में श्रीकृष्ण बस्ते हैं। लेकिन ये नही मालूम था कि यहां के पक्षी भी कृष्ण भक्ति में इतना लीन रहते हैं। अब कृष्णजी की भक्त ये चिड़िया सोशल मीडिया पर सबकी फेवरेट बनी हुई है।

हरे कृष्णा बोलने वाली इस अद्भुत चिड़िया का वीडियो तनु नाम की एक ट्विटर यूजर ने साझा किया है। उसने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा ‘अद्भुत दिल को छू लेनेवाली सनातनी चिड़िया। सनातन धर्म क्या सिखाता है देख लीजिए। हरे कृष्णा हरे कृष्णा।’ तो चलिए इस वीडियो को आप भी बिना किसी देरी के देख लीजिए।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स भी करने लगे। एक यूजर ने कहा ‘भगवान की लीला ही ऐसी है। पशु पक्षी हर कोई उनका भक्त है।’ वहीं दूसरे ने लिखा ‘ये बहुत ही सुंदर नजारा है। पहले कभी ऐसा वीडियो नहीं देखा।’

हालांकि कुछ यूजर ने ये भी कहा कि ये वीडियो फेक है। ये चिड़िया की असल आवाज नहीं है। वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Back to top button