राशिफल

Rashifal 2 August: आज नागपंचमी पर्व पर 7 राशियों को मिलेगा धन-संपत्ति का लाभ, लक्ष्य होंगे पूरे

आज देश में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जायेगा। नाग पंचमी सावन के महीने में आने वाला हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। हम आपको मंगलवार 2 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है।

राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 August 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके मन में व्यग्रता रह सकती है। आज आपकी सूझबूझ से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। योजना अनुसार कार्य करने से सफलता मिलेगी। कुछ नए परिचितों द्वारा धोखा खाने से बचने के लिए अपने विकल्पों को समझदारी से चुनें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अपना धन किसी को उधार न दें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखें। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए भी दिन शुभ है। लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें। नागदेवता के चित्र या मिटटी से बनी सर्प की मूर्ति को लकड़ी की चौकी पर स्थापित करने के बाद उनकी पूजा करें लाभ होगा।

Shiv Ji

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको मेहनत करना जारी रखना पड़ेगा तभी आगे बढ़ सकते हैं। आज का दिन छिपी प्रतिभा का विस्तार करना चाहिए, ऐसे में कोर्स या पढ़ाई पर ध्यान देना उपयुक्त रहेगा। सहयोग आप लोगों को प्राप्त होने वाला है। जीवनसाथी के साथ कोई ऐसी तकरार की स्तिथि न उत्पन्न होने दें जो आपको मुश्किलों में डालती चली जाए। अपनों पर यदि बेवजह क्रोध करते हैं तो ऐसा करने से बचें, दूसरों की छोटी-छोटी गलतियों को माफ करते चलना होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगते देखने को मिल सकती है। व्यापारी वर्ग का कोई रुका हुआ ऑर्डर आज से मिल सकता है, जिससे लाभ के अवसर हाथ आ लगेंगे। सेहत में पेट दर्द व बेचैनी परेशान कर सकती है, ऐसे में संतुलित आहार का सेवन करें। यह दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है लेकिन यदि आप धैर्य और शांत मन से काम करते हैं तो सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। बेवजह सोच-विचार नहीं करना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज गलत संगति की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है। कोई नया काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगा। किसी दूसरे का वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है। ज्यादा खर्च होने से मन बैचेन रहेगा। कार्य क्षेत्र में सुधार संभव है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी। सिंह राशि वालों को आज नाग देवता का दुग्धाभिषेक करना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी और अच्छी खबर दे सकता है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। लेखन और ग्लैमर में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कच्चे दूध, घी, चीनी का मिश्रण बनाकर नाग देवता को अर्पित करें। दिन की शुरुआत अच्छे समाचारों के साथ होगी। उन्नति का शुभ अवसर मिलेगा। किसी भी क़ीमत पर अपना आपा न खोएँ, नहीं तो परिवार में कभी न मिटने वाली दरार पड़ सकती है। अगर आप कोशिश करें तो आप शांति और तालमेल बनाए रखने में क़ामयाब रहेंगे। करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी। पढ़ाई के लिहाज से समय बढ़िया दिन है। तीर्थ यात्रा का योग है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज पारिवारिक काम को पूरा करने में आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। दफ़्तर में बेवजह टांग खींचने वाले आपको ग़ुस्सा दिला सकते हैं। विदेश स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा। अपने गुरु को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी और आपके घर में समृद्धि आएगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आप अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का भी सहयोग प्राप्त होगा।

laxmi maa

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। स्वजनों से सुख प्राप्‍त होगा और परिवार में कोई मांगलिक कार्य आयोजित होने की उम्‍मीद है। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कोई काम आपके मन के अनुसार न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज जोखिम व जमानत के कार्य न करें। जोश में आकर आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। नौकरी हो या व्यापार कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप कार्यस्थल के संबंध में सम्मान और पदोन्नति बढ़ा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम जरूर मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। बाहरी गतिविधियों में हिस्सा लिए जाने संभावना है। कोई नई योजना आपके सामने आ सकती है जो आपके मौजूदा काम की तुलना में ज्यादा फायदेमंद रहेगी।

आपने Rashifal 2 August 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 August 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 August 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button