बॉलीवुड

ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी कांची सिंह,17 की उम्र में रही लिवइन में, फिर ऐसे टूट गया रिश्ता

छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल ‘और प्यार हो गया’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मशहूर अभिनेत्री कांची सिंह ने कई सीरियल्स में काम किया है। कांची सिंह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। वह अपनी प्यारी सी स्माइल और गुड लुक्स के लिए भी मशहूर है।

kanchi singh

बता दें, कांची सिंह ने अपने पहले सीरियल के जरिए ही बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। इस शो में वह मशहूर अभिनेता मिश्कत वर्मा के साथ नजर आई थी। कांची सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही है। उनका नाम उस दौरान काफी चर्चा में रहा जब वह अपने ऑनस्क्रीन भाई के साथ लिव-इन में रही थी।

17 साल की उम्र में लिव इन में रहने लगी थी कांची सिंह

दरअसल, कांची सिंह ने टीवी सीरियल ‘और प्यार हो गया’ में काम करने के बाद पॉपुलर शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में भी काम किया था। इस सीरियल में वह ‘गायू’ के किरदार में नजर आई थी जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। इसी सीरियल में उनके ऑनस्क्रीन भाई के किरदार में अभिनेता रोहन मेहरा दिखाई दिए थे। इस सीरियल में काम करने के दौरान कांची सिंह और रोहन मेहरा एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे और फैंस को भी यह जोड़ी खूब पसंद आई थी।

kanchi singh

इसके बाद इन दोनों ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया और लिव-इन में रहने लगे। कांची सिंह जब रोहन मेहरा के साथ लिव-इन में रह रही थी तब उनकी उम्र केवल 17 साल थी। वह अक्सर रोहन मेहरा के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करती रहती थी। लेकिन अचानक इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और फिर यह हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए।

kanchi singh

बता दें, इस रिश्ते से फैंस भी टूट गए थे क्योंकि यह जोड़ी काफी पॉपुलर हो चुकी थी और लोग इन्हें एक-दूसरे के साथ काफी पसंद करते थे। लेकिन अचानक इन दोनों का रिश्ता टूट गया है. कांची सिंह ने रोहन मेहरा के साथ अलग होने की बात करते हुए कहा था कि, “मेरे मन में किसी के लिए कोई श‍िकायत नहीं है। मेरी जिंदगी में शांती है और मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं।”

kanchi singh

kanchi singh

महज 16 की उम्र में निभाया था बहू का किरदार

बता दें, ‘और प्यार हो गया’ में कांची ने सिर्फ 16 साल की उम्र में बहू का किरदार निभाया था। इससे पहले कांची सिंह साल 2003 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी सीरियल ‘कुटुंब’ में नजर आ चुकी थी।

kanchi singh

इसके अलावा उन्होंने साल 2011 में ‘ससुराल सिमर का’ में भी काम किया था। इसके अलावा कांची सिंह ने ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘भक्तों की भक्ति में शक्ति’ जैसे सीरियल में भी काम किया है। इसके अलावा वह ‘एमटीवी बॉक्स क्रिकेट लीग’ और ‘किचन चैम्पियन’ जैसे टीवी शोज़ में भी काम कर चुकी हैं।

Back to top button