बॉलीवुड

नहीं देखी होगी ऐसी नशेड़ी दुल्हन, अपनी शादी में दारू पीकर खूब नाची थी फराह खान, सामने आई तस्वीर

शादी के दिन हर किसी की नजर दुल्हन पर टिकी रहती है। वह कैसे कपड़े पहनती है। किस तरह से सबके सामने पेश आती है। ज्यादा हँसती है या चुप रहती है। उसकी लगभग हर छोटी बड़ी बातों पर मेहमान नजरें टिकाए रहते हैं। हर कोई उससे एक आदर्श बहू बनने की उम्मीद करता है। उधर दुल्हन खुद भी अपनी शादी वाले दिन बड़ी अदब से पेश आती है।

अब जरा सोचिए क्या होगा जब कोई दुल्हन अपनी शादी वाले दिन ही दारू पीकर टल्ली हो जाए। उसे न अपने दुपट्टे की सुध रहे न अपने नेकलेस की। यकीनन ऐसी दुल्हन को देख लड़केवालों का पारा चढ़ जाएगा। सासुमां को तो हार्ट अटैक ही आ जाएगा। लेकिन आज हम आपको ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपनी शादी में ऊपर बताई गई सभी चीजें की लेकिन फिर भी किसी को इससे कोई प्रॉब्लम नहीं हुई।

जब शादी में दारू पीकर नाची फराह खान

दरअसल हम यहां जिस दुल्हन की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) है। फराह ने साल 2004 में शिरीष कुंदर से शादी रचाई थी। इस शादी में वह शराब पीकर नशे में प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी संग जमकर नाची थी। इस दौरान उन्हें अपने दुपट्टे और नेकलेस तक का होश नहीं रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

यह करीब 18 साल पुरानी बात है। फराह ने हाल ही में इसकी एक तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इस फोटो में वह अपनी ही धून में मस्त होकर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके साथ पास में बॉलीवुड की दो जानी मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी और प्रियंका चोपड़ा भी ठुमके लगाती दिखाई देती है। इस दौरान फराह ने पिंक तो प्रियंका और रानी ने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी है।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

फराह की शादी की ये तस्वीर फैंस को बड़ी पसंद आ रही है। वे इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘आप ने उस जमाने में भी इतना बिंदास होकर दुल्हन बनकर डांस किया। और एक हम है जो इस जमाने में जरा सा दुपट्टा सरक जाए तो ससुरारवालों से डर जाते हैं।’ फिर एक यूजर कहता है ‘इस तस्वीर में सभी कितने यंग और खूबसूरत लग रहे हैं।’ वहीं कुछ यूजर्स ने फराह की शादी में दारू पीने वाली बात को लेकर आलोचना भी की।

बता दें कि फराह खान तीन बच्चों की मां हैं। वे बॉलीवुड में गाने कोरियोंग्राफ कर फेमस हुई है। इसके अलावा वे फिल्म डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘मैं हूं ना’ फिल्म डायरेक्ट की थी। इसके अलावा वे ‘शीरीन फरहाद की तो निकल पड़ी’ नाम की फिल्म में अभिनय भी कर चुकी हैं। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। वे इन दिनों कई रियलिटी शो को जज करते दिखाई देती हैं।

Back to top button