राशिफल

Rashifal 30 July: आज 4 राशि वालों के हाथ लगेगी बड़ी सफलता, शनिदेव हो रहे हैं प्रसन्न

हम आपको शनिवार 30 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 30 July 2022

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आज कार्यों में परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आज आप दूसरों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। हर्ष के समाचार मिलेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। सामाजिक कार्यों में विशेष रूप से हिस्‍सा लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वरिष्ठों और प्रभावशाली व्यक्तियों से राय लेकर कार्य करना होगा, क्योंकि यह परीक्षण का समय है। हंसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। अपने जीवन में आने वाली कठिनाईयों को दूर करने के लिए गरीबों को दान करना ना भूलें। आपकी कोई खास इच्छा आज जरूर पूरी होगी। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको कोई व्यक्ति धोखा दे सकता है। कार्य से जुड़े कुछ बड़े क्षेत्र आपके पूर्ण होते हुए देखने मिल है। जीवनसाथी पर बेवजह का क्रोध न करें। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी। शत्रु पर विजय पाने में मजबूती मिलती है। नौकरी पाने के बेहतर अवसर आपको प्राप्त होने वाला है। मकान सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा।अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदाई है। आप अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले पढाई-लिखाई की दिशा में अपनी मेहनत को किसी भी वजह से कम न करें। कुछ कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय आज लेने पड़ सकते हैं। ऑफिशियल कार्यों को पूरी तल्लीनता के साथ करें, काम में लापरवाही से बॉस का मूड खराब हो सकता है। ऑफिस के काम को प्राथमिकता के साथ समय दिए जाने की जरुरत है। आप कुछ ऐसा काम कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। आप के अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज गप्पबाज़ी और अफवाहो से दूर रहें। आप आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। आज के दिन मन में अहंकार की भावना नहीं लानी चाहिए, ओवर कॉन्फिडेंस वर्तमान समय के लिए ठीक नहीं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे आप पर गर्व करेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने के संकेत हैं जिससे परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी सफलता के योग हैं। सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। शाम तक यह इंतजार पूरा होने का योग है। आज पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। काम को लेकर असमंजस में रहेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज स्वास्थ्य के मामले में आपको पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। प्रमोशन या वेतनवृद्धि की भी चर्चा हो सकती है। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें, धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार लें। आपके दुश्मन आपके खिलाफ गुप्त रूप से काम कर सकते हैं और आपको परेशानी दे सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, शेयर आदि में निवेश ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी घटना से निराश और परेशान हो सकते हैं। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आज कोई नया कार्य न करें। किसी भी व्‍यवसाय में निवेश करने से बचें। वाद-विवाद हो सकता है। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। आप एक आकस्मिक घटना के परिणामस्वरूप चोटिल हो सकते हैं। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। व्यापारियों को आज कोई नई डील मिलने से धनलाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप धन का निवेश करने की योजना बना सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी। आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। घर की देखरेख तथा सुख सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी आपका बेहतरीन समय व्यतीत होगा। बिजनेस और नौकरी के पुराने मामलों को दरकिनार कर दें और समझौते का कोई रास्ता निकालें। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जो लोग कला के क्षेत्र से या कृषि के क्षेत्र से सम्बन्धित कार्य से जुड़े है उनका भाग्य पक्ष बहुत रहेगा। आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भी व्यस्तता बनी रहेगी, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। धैर्य की आवश्यकता होगी। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी कार्य के बारे में चिंता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। निकट भविष्य में इनके उचित परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। चोट व रोग से बचें। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। आज आपकी उलझने कम होगी। आज अचानक धन लाभ होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। बोलने पर संयम रखें। आज धार्मिक संबंधी कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। समान विचारधारा के वाले किसी व्यक्ति से संपर्क करना आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो समय रहते पूरा हो जाएगा।

आपने Rashifal 30 July 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 30 July 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 30 July 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button